ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : डबल मर्डर से दहली राजधानी, दो घंटे के भीतर दो युवकों की हत्या, गैंगवार में गई दोनों की जान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedRaipur

Breaking News : डबल मर्डर से दहली राजधानी, दो घंटे के भीतर दो युवकों की हत्या, गैंगवार में गई दोनों की जान

By Mohan Rao
Published: November 19, 2024
Share
मृतक रोहित सागर और हरीश साहू की फाइल फोटो
SHARE

शराब दुकान से शुरू हुआ विवाद, एक की हत्या के बाद दूसरे को घर से किडनेप कर किया मर्डर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में सोमवार की रात को दो युवकों की हत्या से हड़कंप मच गया। आमा सिवनी के पास स्थित विदेशी शराब की दुकान के पास विवाद हुआ जिसमें एक गुट ने एक युवक की हत्या कर दी। जिसकी हत्या हुई उसका बदला लेने हत्या करने वाले युवक को घर से किडनेप कर उसे मार दिया गया। महज दो से तीन घंटों के भीतर यह सारा कांड हुआ। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। फिलहाल मामले में पुलिस की जांच जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सोमवार की रात लगभग 9 बजे सूचना मिली कि आमासिवनी के विदेशी शराब भट्टी में खाने-पीने के दौरान विवाद के कारण एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई है। जिसकी हत्या की गई उसका नाम रोहित सागर बताया गया और जिसने हत्या की उसका नाम हरीश साहू बताया गया। हरीश साहू ने अपने दो तीन साथियों के साथ रोहित की चाकू गोदकर हत्या कर दी और फरार हो गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची ओर मृतक रोहित के शव को मेकाहरा पीएम के लिए भेजा।

इससे पहले की पुलिस हत्या के आरोपी हरीश साहू व उसके साथियों को गिरफ्तार करती उसकी भी हत्या हो गई। दरअसल जैसे ही रोहित सागर की हत्या की जानकारी उसके गुट के लोगों को लगी तो वे भड़क गए। रोहित सागर के साथी हरिश साहू के घर गए और उसे घसीटते हुए लगभग तीन किमी दूर ले गए। यहां पर रोहित सागर के साथियों ने हरिश को बुरी तरह मारा और चाकू गोदकर हत्या कर अपने साथी की हत्या का बदला ले लिया। यह पूरा घटना क्रम दो से तीन घंटों के भीतर हुआ। पुलिस ने मृतक हरिश साहू के शव को भी मेकाहरा भेज दिया।

दोनों के खिलाफ दर्ज हैं मामले
इस पूरे मामले में एएसपी कीर्तन राठौर ने बताया कि मृतक राहित सागर व हरिश साहू पर पहले से कई केस दर्ज हैं। दोनेां आदतन बदमाशों की श्रेणी में हैं। एएसपी ने बताया कि आपसी विवाद का मामला हैं और एक ही हत्या के बाद बदला लेने के लिए दूसरे की हत्या की गई। फिलहाल मामले में पुलिस जांच कर रही है और कुछ संदिग्धों को भी हिरासत में लिया गया है।

नसबंदी के बाद गर्भवती हुई महिला, कोर्ट ने स्वास्थ विभाग को ठहराया जिम्मेदार… सुनाया यह फैसला
साय केबिनेट की बैठक 22 को, सभी विभागों के मंत्रियों के साथ होगी बजट पर चर्चा
पेयजल संकट से उबरने के लिए चेयरमैन सतीश स्वयं उतरे अधिकारियों के साथ 
जंगल में जानवरों के लिए लगाए करंट की चपेट में आया शिकारी, मौत…
लखीमपुर खीरी कांड के विरोध में महाराष्ट्र बंद का मुंबई-पुणे में बड़ा असर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : देश का 56वां टाइगर रिजर्व बना छत्तीसगढ़ का ‘गुरू घासीदास-तमोर पिंगला टायगर रिजर्व
Next Article छत्तीसगढ़ में आदिवासी अंचलों के 77 हजार से ज्यादा घरों में पहुंचेगी बिजली, सीएम साय के निर्देश पर तेजी से हो रहा काम
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?