कांकेर। जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक CAF जवान ने प्रधान आरक्षक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं आरोपी जवान ने एक और आरक्षक पर भी गोली चलाई है। यह घटना कांकेर PG कॉलेज की है। यहां एक CAF जवान ने इस खौफनाक कांड को अंजाम दिया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल को घेर लिया है। वहीं पुलिस ने आरोपी जवान को हिरासत में ले लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार कांकेर जिले के पीजी कॉलेज में CAF जवान पुरुषोत्तम कुमार ने प्रधान आरक्षक सुरेंद्र भगत की गोली मारकर हत्या कर दी है। प्रधान आरक्षक पर गोली चलाने के बाद उसने अन्य जवान बृजेश भारद्वाज पर भी गोली चलाई, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। घटना की खबर लगते ही भारी संख्या में जवान मौके पर पहुंच गए। वहीं पुलिस के अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंचे।
आरोपी जवान की हरकत के बाद वहां पहुंचे जवान बुलेटप्रूफ जैकेट पहने रहे। बताया जा रहा है कि क्योंकि आरोपी जवान को हथियार के साथ पीजी कॉलेज में घूम रहा था। पुलिस ने पहले घेराबंदी की और उसके बाद आरोपी जवान को हिरासत में लिया। साथी जवानों ने बताया जवान पुरुषोत्तम कुमार पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में है और इस वजह से उसने इस घटना को अंजाम दिया है।




