भिलाई। गरियाबंद जिले में शनिवार को हुए एक हादसे में कोहका भिलाई की एक महिला व उसके पांच माह के बच्चे की मौत हो गई है। हादसे के समय महिला अपने बच्चे को दूध पिला रही थी और बाकि महिलाएं पार्किंग में बैठी हुई थी। इस दौरान टूरिस्ट बस ने बैक लेते हुए तेजी से कुचलते हुए निकल गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना गरियाबंद जिले के छुरा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार कोहका साहू समाज से जुड़ी कुछ महिलाओं को ग्रुप शनिवार को गरियाबंद जिले के जतमई धाम गया था। दोपहर दो से ढ़ाई बने के बीच महिलाएं पार्किंग में बैठी हुई थी। इस दौरान कोहका निवासी सुमन धनेश्वर साहू भी वहीं बैठी अपने पांच माह के बच्चे को दूध पिला रही थी। इस दौरान अचानक टूरिस्ट बस बैक लेता हुआ तेजी से पीछे की ओर आया महिलाओं को रौंद दिया।

हादसे में कोहका भिलाई निवासी सुमन साहू की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य महिलाएं व बच्चा भी घायल हो गया। सभी को अस्पताल ले जाया गया जहां बच्चे ने भी दम तोड़ दिया। इस हादसे की सूचना के बाद कोहका में साहू परिवार के घर मातम का माहौल है। बताया जा रहा है कि जिस बस ने महिलाओं को रौंदा है वह भी दुर्ग की है। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया।




