ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : महतारी वंदन योजना पर बड़ा अपड़ेट, फार्म भरने से जो चूक गए उन्हें मिलेगा दोबारा मौका
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

Breaking News : महतारी वंदन योजना पर बड़ा अपड़ेट, फार्म भरने से जो चूक गए उन्हें मिलेगा दोबारा मौका

By Mohan Rao
Published: February 20, 2024
Share
महतारी वंदन योजना
महतारी वंदन योजना
SHARE

रायपुर। महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ा अपड़ेट आया है। मंगलवार यानी 20 फरवरी को फार्म लेने की अंतिम तिथि है। पहले चरण की आवेदन प्रक्रिया भले की खत्म हो गई हो लेकिन इससे विचलित होने की आवश्यकता नहीं है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रथम चरण के बाद फिर से अगले चरण में पात्र हितग्राहियों को आवेदन करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। यह प्रक्रिया सतत् चलती रहेगी।

महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से बताया गया कि आवेदनों के सत्यापन के बाद जल्द ही अंतिम सूची जारी की जाएगी। अंतिम सूची जारी करने के बाद दावा आपत्ति भी ली जाएगी। दावा आपत्ति के निराकरण के बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी। पहले चरण में जितने भी आवेदन आएंगे, उनके सत्यापन के बाद प्रथम बार डीबीटी के माध्यम से आधार लिंक बैंक खातों में मार्च माह की राशि, मार्च माह में ही अंतरित की जाएगी।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की छत्तीसगढ़ की जनता को दी गई गारंटी पूरी करने जा रही है। योजना के तहत छत्तीसगढ़ की पात्र विवाहित महिलाओं के खाते में प्रति माह एक हजार रूपए, इस प्रकार साल में 12 हजार रूपए अंतरित किए जाएंगे। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक 70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके है। महतारी वंदन योजना के प्रथम चरण में आवेदनों के प्राप्त होने के साथ-साथ सत्यापन की कार्यवाही भी की जा रही है।

क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर लाखों की ठगी, 6 फसदी मुनाफे का झांसा देकर फंसाए निवेशक
नवदृष्टि फाउंडेशन के माध्यम से देहदान की घोषणा
इस भ्रष्ट सरपंच के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा: SDM से ग्रामीणों ने की बर्खास्त करने की मांग
विधायक की पहल: छात्राओं को अपने लक्ष्य तक पहुचनें में होगी मदद, जिले में बन रहा पहला डिजिटल लाइब्रेरी
गायक शान इलैयाराजा के बहुभाषी म्यूजिकल ‘म्यूजिक स्कूल’ से फि़ल्मों में अभिनय डेब्यू करेंगे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article चंडीगढ़ के मेयर चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आम आदमी पार्टी के कुलदीप होंगे मेयर
Next Article पूर्व मंत्री कवासी लखमा को हार्ट अटैक, रायपुर के MMI अस्पताल में भर्ती

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?