ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : अमित जोश का एनकाउंटर, जयंती स्टेडियम के पास पुलिस से मुठभेड़ में मारा गया बदमाश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Breaking News : अमित जोश का एनकाउंटर, जयंती स्टेडियम के पास पुलिस से मुठभेड़ में मारा गया बदमाश

By Mohan Rao
Published: November 8, 2024
Share
निगरानी बदमाश अमित जोश का एनकाउंटर
SHARE

भिलाई। तीन लोगों पर फायरिंग कर फरारी काट रहे बदमाश अमित जोश का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है। शुक्रवार शाम को पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में अमित जोश को मार गिराया। बताया जा रहा है कि ACCU की टीम को पता चला कि अमित जोश जयंती स्टेडियम के पास है। इसके बाद टीम आरोपी को पकड़ने गई थी, तभी उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अमित जोश ढेर हो गया है।

बता दें भिलाई नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्लोब चौक के पास 25 और 26 जून की दरमियानी रात 1 से 2 बजे के बीच युवकों के दो गुटों में विवाद हो गया। इस विवाद के बाद एक गुट जिसमें बदमाश अमित जोश शामिल था, उसने विश्रामपुर के रहने वाले दो युवकों पर गोली चला दी। इस हमले में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं  मुख्य आरोपी अमित जोश लगातार फरारी काट रहा था।

भिलाई आने की सूचना पर पुलिस की थी घेराबंदी
पुलिस को उसके भिलाई आने की खबर मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने तैयारी करते हुए आरोपी की घेराबंदी की। पुलिस व एसीसीयू की संयुक्त टीम ने जयंती स्टेडियम के पास अमित जोश को घेरा लेकिन इस दौरान वह पुलिस पर ही फायरिंग करने लगा। इस दौरान पुलिस ने फायरिंग न करने की चेतावनी भी दी लेकिन उस पर कोई असर नहीं हो रहा था। इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की जिसमें अमित जोश मारा गया।

35 हजार रुपए का था इनाम
पुलिस ने गोलीकांड के आरोपी अमित जोश पर 35 हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर रखा था। एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने अमित जोश का पता बताने वाले को 35 हजार रुपए देने का ऐलान किया था। साथ ही पता बताने वाले का नाम गुप्त रखने की बात भी कही थी। घटना के चार माह बीतने के बाद अमित भिलाई आया और पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया। मुठभेड़ की घटना के बाद मौके पर पुलिस बल मौजूद है।

बचाव में पुलिस ने की फायरिंग : एसपी जितेन्द्र शुक्ला
दुर्ग एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने बताया कि गोलीकांड के बाद अमित जोश की लगातार पतासाजी की जा रही थी। पुलिस को सूचना मिली कि अमित जोश भिलाई में है। इसके बाद होटलों की सर्चिंग शुरू की गई। शुक्रवार को पता चला कि अमित जोश जयंती स्टेडियम के पास देखा गया। इसके बाद हमारी एसीसीयू की टीम मौके पर पहुंची तो अमित जोश ने फायरिंग शुरू कर दी। एसपी शुक्ला ने बताया कि हमारी टीम ने चेतावनी दी इसके बाद भी वह नहीं माना तो बचाव में पुलिस को भी फायरिंग करनी पड़ी।

कपिल शर्मा कॉमेडी शो के तीसरे सीजन में सिद्धू की वापसी, जानिए अर्चना पूरन सिंह का क्या होगा
Gujarat elections : कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, नरेंद्र मोदी स्टेडियम का नाम बदलेंगे, 10 लाख नौकरियों का भी वादा
खुर्सीपार में बन रही जिले की पहली डिजिटल लाइब्रेरी, नि:शुल्क मिलेंगी यूपीएससी, सीजी पीएससी, रेलवे, बैंक, एसएससी की किताबें
परमबीर सिंह की चिट्ठी पर शरद पवार ने कहा- ये सिर्फ आरोप, सबूत नहीं
रील बनाने कड़कड़ाती ठंड में बाइक पर सिगड़ी जलाकर आग तापते वीडियो वायरल, पुलिस आई हरकत में
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भगवान सहस्त्रबाहु जयंती कार्यक्रम में कटघोरा पहुंचे सीएम साय, बोले- 100 बिस्तर का अस्पताल बनेगा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र
Next Article मरीज के परिजन से अस्पताल में सफाई कराने का मामला, स्टाफ नर्स और वार्ड आया को किया निलंबित
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?