ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : दादी की हत्या के बाद खून से मंदिर को पोता, फिर खुद का गला काटा… जांच में जुटी पुलिस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Breaking News : दादी की हत्या के बाद खून से मंदिर को पोता, फिर खुद का गला काटा… जांच में जुटी पुलिस

By Mohan Rao
Published: October 20, 2024
Share
नंदिनी थाना
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र में शनिवार रात 35 साल के युवक ने अपनी दादी की बेरहमी से हत्या कर दी। खासबात यह है कि हत्या के बाद युवक ने अपनी दादी के खून से मंदिर को पोता और लिख दिया शिव यही है। इस पूरे कांड के बाद युवक ने खुद का गला काट लिया। घटना की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस तक खबर पहुंची और युवक को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल युवक का इलाज चल रहा है। वहीं हत्या की वजह सामने नहीं आई है।

मिली जानकारी के अनुसार यह हैरान करने वाला मामला नंदिनी थाना क्षेत्र के गांव ननकट्टी का है। शनिवार रात को गुलशन गोस्वामी (35) ने अपनी ही दादी रुखमणि गोस्वामी (70) की बेरहमी से हत्या कर दी। गुलशन ने अपनी दादी के हाथ-पैर कुर्सी से बांध दिया और धारदार हथियार से उसके सिर पर वार कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद गुलशन काफी देर तक खड़ा रहा और जब उसे विश्वास हो गया कि उसकी दादी की मौत हो चुकी है उसके बाद खून को समेटकर शिव मंदिर के गभर्गृह ले गया। शिवलिंग के चारों तरफ दादी के खून से पुताई कर दी।

हत्या के बाद शिवलिंग को पोता, खुद को मारने का किया प्रयास

आरोपी गुलशन गांव में अपनी दादी के साथ ही रहता था। पुलिस जब पहुंची तब गुलशन अचेत अवस्था मिला। बताया जा रहा है कि गुलशन ने मंदिर की पुताई के बाद खुद का गला काटने का प्रयास किया और बेहोश हो गया। पुलिस ने आरोपी गुलशन को अस्पताल पहुंचाया है। हत्या की वजह पुलिस को पता नहीं चल पाया है। आरोपी से पूछताछ के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। बहरहाल मंदिर में जिस प्रकार गुलशन ने खून से पुताई कर शिव यही है लिखा उसे प्रतीत होता है कि वह कोई तंत्र सिद्धि कर रहा था। हालांकि यह केवल अनुमान है और असल सच्चाई आरोपी से पूछताछ के बाद ही सामने आएगी।

जिला स्तरीय पशु मेला का आयोजन 26 नवम्बर को ग्राम तेलावट में
किसानों और सरकार के बीच बैठक खत्म… नहीं निकला कोई समाधान… अब 8 को फिर से होगी बैठक
प्राकृतिक गुलाल की खुशबू से महकेगा शहर, समूह की महिलाओं ने तैयार की हर्बल गुलाल
छत्तीसगढ़ का वन विभाग कर रहा है देवगुड़ी स्थलों का संरक्षण और संवर्धन
कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में बोले सीएम बघेल- मैदानी स्तर पर बेसिक एडमिनिस्ट्रेशन पर गंभीरता से दे ध्यान…. कोविड नियंत्रण व योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के जिला प्रशासन की सराहना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article झारखंड BJP ने जारी की 66 उम्मीदवारों की पहली सूची…. जानिए किसे कहां से मिला टिकट
Next Article हवाई सेवा से जुड़ेगा सरगुजा… पीएम मोदी आज करेंगे मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा का वर्चुअल लोकार्पण
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?