ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : ऑन ड्यूटी लोको पायलट को पीटकर मोबाइल पर्स लेकर भागे बदमाश, पकड़ में आए तो पुलिस ने निकाला जुलूस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

Breaking News : ऑन ड्यूटी लोको पायलट को पीटकर मोबाइल पर्स लेकर भागे बदमाश, पकड़ में आए तो पुलिस ने निकाला जुलूस

By Mohan Rao
Published: December 18, 2022
Share
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
SHARE

रायपुर। ऑनड्यूटी लोको पायलट से मारपीट कर उसका मोबाइल व पर्स लूटना बदमाशों को भारी पड़ गया। लोको पायलट की शिकायत पर गुढियारी पुलिस ने अपराध दर्ज किया वहीं इस मामले में संज्ञान लेते हुए आरपीएफ व गुडियारी पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की। आरपीएफ प्रभारी एमके मुखर्जी के निर्देश पर आरपीएफ ने स्टेशन के आसपास सीसी टीवी फुटेज के आधार पर आरोपी बदमाशों की पहचान की और रविवार को तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर उनका जुलूस निकाला। धारा- 394,294,323,32 IPC के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया है। मामले में एक आरोपी फरार बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार ललित कुमार साहू लोको पायलट टिटिलागढ़ जो कि गाड़ी संख्या 20824 अजमेर पूरी एक्सप्रेस में जाने के लिए प्लेट फार्म नंबर 06 के पास बाहर स्थित लॉबी रूम गुढियारी ओर गया था। लॉबी रूम के बाहर 4 बदमाशों ने उनके साथ मारपीट कर, मोबाइल,पर्स नगदी छीन लूट कर भाग गए। मारपीट के कारण लोको पायलट को चोट पहुंची। इस संबंध में गुढियारी थाना रायपुर द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया गया।

इसी कड़ी में रविवार को रेसुब पोस्ट रायपुर प्रभारी एमके मुखर्जी के नेतृत्व में मंडल टास्क टीम रेसुब प्रभारी उपनिरीक्षक ए जेड चौधरी, उप निरीक्षक सनातन थानापति, प्रधान आरक्षक वीसी बंजारे, आरक्षक एस गिरी व गुढियारी थाना रायपुर के स्टाफ के साथ आरोपियों की खोजबीन शुरू की। पता साजी के दौरान राम नगर दिशा कॉलेज के पास लूट में शामिल रेशम गरुड़, किशन महानंद, झम्मन साहू को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से पुलिस ने लूट का 500 रुपया व मोबाइल फोन बरामद किया गया।

छत्तीसगढ़ प्रवास पर योग गुरु बाबा रामदेव, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की उनके निवास पर मुलाकात
घर के अंदर महिला और उसके 4 बच्चों के शव मिले, इलाके में मचा हड़कंप
चंद रुपयों का सौदा: सामान सस्ता या हम?
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में ट्रिपल आईटी, आईआईएम, एम्स और आईआईटी के मध्य शोध एवं अनुसंधान के लिए एमओयू पर किए हस्ताक्षर
ईंधन की कीमतें कम करने से क्यों कतरा रहे गैर भाजपा शासित राज्य, इन 13 राज्यों ने नहीं की वैट में कटौती
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वन भैंसा छत्तीसगढ़ में दुर्लभ एवं संकटग्रस्त प्रजातियों में से एक, इंद्रावती टाइगर रिजर्व में दिखा वन भैंसों का झुंड वन भैंसा छत्तीसगढ़ में दुर्लभ एवं संकटग्रस्त प्रजातियों में से एक, इंद्रावती टाइगर रिजर्व में दिखा वन भैंसों का झुंड
Next Article पुलिस कप्तान ने बच्चों को बताए फास्ट फूड के दुष्परिणाम, कहा- स्वस्थ्य रहने के लिए लें पौष्टक आहार
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?