ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ब्रेकिंग न्यूज: 15 विधायकों ने ली संसदीय सचिव पद की शपथ, विभागों का बंटवारा कर इन मंत्रियों के साथ किया अटैच
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

ब्रेकिंग न्यूज: 15 विधायकों ने ली संसदीय सचिव पद की शपथ, विभागों का बंटवारा कर इन मंत्रियों के साथ किया अटैच

By @dmin
Published: July 14, 2020
Share
SHARE

रायपुर। प्रदेश सरकार में आज 15 विधायकों ने संसदीय सचिव पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण करने के बाद सभी संसदीय सचिवों के विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया। 15 संसदीय सचिवों को 15 मंत्रियों के साथ अटैच कर दिया गया है। आज संसदीय सचिव पद की शपथ लेने वाले 15 विधायकों में 3 महिला विधायक भी शामिल हैं।

नव-नियुक्त संसदीय सचिवों में चिंतामणी महाराज ने संस्कृत में शपथ ली, जबकि पारसनाथ राजवाड़े, श्रीमती अंबिका सिंहदेव, चन्द्रदेव प्रसाद राय, द्वारिकाधीश यादव, गुरूदयाल सिंह बंजारे, इंद्रशाह मण्डावी, कुंवरसिंह निषाद, डॉ. श्रीमती रश्मि आशीष सिंह, रेखचंद जैन, शकुन्तला साहू, शिशुपाल सोरी, यूडी मिंज, विकास उपाध्याय और विनोद सेवन लाल चंद्राकर ने बारी-बारी से हिन्दी में शपथ ली।
शपथग्रहण के बाद मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सभी नव नियुक्त संसदीय सचिवों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सभी संसदीय सचिवों को अनुभवी मंत्रियों के साथ काम करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने नवनियुक्त संसदीय सचिवों से इस अवसर को सीखने के रूप में लेने और अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से पूरा करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की सफलता के लिए अपने क्षेत्र में पकड़, प्रशासकीय काम-काज की जानकारी तथा विधानसभा की गतिविधियों में पारंगत होना आवश्यक है।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम और लोगों को राहत पहुंचाने में छत्तीसगढ़ देश का अग्रणी राज्य रहा है। इसके लिए उन्होंने आम नागरिकों, शासन-प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, संगठनों एवं समाजसेवी संस्थाओं के योगदान की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संकट की चुनौती अभी समाप्त नहीं हुई, इससे लडऩा पड़ेगा। इससे बचाव के तरीके को कड़ाई से अमल में लाने की भी अपील की। उन्होंने इस मौके पर राजीव गांधी न्याय योजना का भी उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ देश और दुनिया का ऐसा पहला राज्य है, जो गोधन न्याय योजना के तहत 2 रूपए किलो में गोबर खरीदने की शुरूआत करने जा रहा है। समारोह में गोधन न्याय योजना का लोगों ने करतल ध्वनि कर समर्थन किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों, ग्रामीणों, आदिवासियों और श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से कोरोना संकट काल के दौरान सीधे राशि उपलब्ध कराई गई है। यही वजह है कि छत्तीसगढ़ में मंदी का असर नहीं हुआ है। प्रदेश सरकार ने जनहितैषी नीतियों का पालन किया है, जिसके कारण छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था बेहतर और गतिशील रही है।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, सांसद पीएल पुनिया, सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत सहित प्रदेश सरकार के सभी मंत्रीगण, विधायकगण, अनेक जनप्रतिनिधि सहित विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। शपथ ग्रहण समारोह का संचालन मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल ने किया एवं आभार प्रदर्शन सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डीडी सिंह ने किया।
शपथ ग्रहण कार्यक्रम के तुरंत बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अनुमोदन से सभी नव-नियुक्त संसदीय सचिवों को मंत्रियों से सम्बद्ध करने का आदेश भी जारी कर दिया गया। जिसके तहत संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव को स्कूल शिक्षा और आदिम जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम से, विनोद सेवन चंद्राकर और गुरूदयाल सिंह बंजारे को स्वास्थ्य एवं पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव से सम्बद्ध किया गया है। चन्द्रदेव प्रसाद राय और शिशुपाल सोरी को वन एवं परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर से, शकुन्तला साहू को कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे के साथ, विकास उपाध्याय और चिंतामणि महाराज को गृह और लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू से, श्रीमती अंबिका सिंहदेव को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार से, यूडी मिंज को वाणिज्यिक कर (आबकारी) और उद्योग मंत्री कवासी लखमा से सम्बद्ध किया गया है।
संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े को उच्च शिक्षा और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल से, इंद्रशाह मण्डावी को राजस्व एवं वाणिज्यिक कर (पंजीयन एवं मुद्रांक) मंत्री जयसिंह अग्रवाल से, कुंवरसिंह निषाद को खाद्य एवं संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत से, डॉ. श्रीमती रश्मि आशीष सिंह को महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिय़ा से तथा रेखचंद जैन को नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया से सम्बद्ध किया गया है।

अब बिलासपुर भी लॉक…. कलेक्टर ने जारी किया आदेश…. 14 से 21 अप्रेल तक नगरीय क्षेत्र रहेगा बंद…. शहर के बाहर मिलेंगी यह सेवाएं
अजमेर से दिल्ली केंट के बीच चलेगी देश की 14 वीं वंदेभारत एक्सप्रेस, पीएम मोदी कल दिखाएंगे हरी झंडी
राज्य सैनिक बोर्ड ने पूरे जोश के साथ मनाया योग दिवस
Road Accident: मॉर्निंग वॉक पर निकले पति-पत्नी सहित बाइक सवार की मौत, जांच में जुटी पुलिस
मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान में इस बार मलेरिया के साथ-साथ टीबी, मोतियाबिंद और स्केबीज की भी घर-घर जांच
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हेमंग अमीन बने BCCI के अंतरिम सीईओ, जौहरी के इस्तीफे के बाद मिली जिम्मेदारी हेमंग अमीन बने BCCI के अंतरिम सीईओ, जौहरी के इस्तीफे के बाद मिली जिम्मेदारी
Next Article Students of Dr. Santosh Rai Institute found great success in CBSE 12th डॉ संतोष राय इंस्टीट्यूट के छात्रों ने सीबीएसई 12 वीं में पाई शानदार सफलता

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?