ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking: भिलाई में सूने मकानों में रेकी करके चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चोरी का सोना-चांदी बेच देते थे सोना गलाने वालों को, ऐसे हुई चोरों की पहचान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-Bhilai

Breaking: भिलाई में सूने मकानों में रेकी करके चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चोरी का सोना-चांदी बेच देते थे सोना गलाने वालों को, ऐसे हुई चोरों की पहचान

By @dmin
Published: November 21, 2022
Share
Breaking: भिलाई में सूने मकानों में रेकी करके चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चोरी का सोना-चांदी बेच देते थे सोना गलाने वालों को, ऐसे हुई चोरों की पहचान
Breaking: भिलाई में सूने मकानों में रेकी करके चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चोरी का सोना-चांदी बेच देते थे सोना गलाने वालों को, ऐसे हुई चोरों की पहचान
SHARE

भिलाई. सूने मकानों की रेकी करके लाखों रूपए की चोरी करने वाले सात युवक और एक अपचारी बालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से करके पुलिस ने अलग-अलग वाट्सअप गु्रप में वायरल किया था। जिसके बाद सभी आरोपी पकड़े गए हैं। दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने पत्रकारवार्ता में सोमवार को बताया कि सभी आरोपी घूम-घूमकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। आरोपियों ने चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरातों को अपने परिचितों के माध्यम से सोना-चांदी गलाने वाले वालों को बेच दिया था। पुलिस ने सभी आरोपियों के पास से चोरी का सामान बरामद कर लिया है।

ऐसे पकड़े गए आरोपी
पुलिस ने बताया कि सुपेला, वैशाली नगर, स्मृतिनगर थाना क्षेत्र के सुने मकानों में लगातार चार चोरियां हुई। पुलिस ने जब सीसीटीव फुटेज खंगाला तो तीन संदेहियों फुटेज मिले। जिसके बाद पुलिस ने इन आरोपियों की तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल किया। इसी बीच मुखबीरों से तीन आरोपी सुपेला इंद्रा नगर निवासी शाहिल खान, तुकेश्वर ठाकुर और 1 नाबालिग लड़के के रूप में सुनिश्चित हुई। पुलिस ने घेराबंदी करके सुपेला क्षेत्र से तीनों को पकड़ा। पहले तो तीनों पूछताछ में पुलिस को गुमराह किया बाद में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। घटना के संबंध में अपने दोस्त गुलाम खान, महेष यादव के साथ पांचों ने मिलकर सुपेला, वैशाली नगर, स्मृति नगर क्षेत्र के 4 सूने मकानों में अलग-अलग समय पर रेकी करके नकबजनी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।

सोना गलाने वालों को बेचा चोरी के गहने
पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि चोरी किए गए गहनों को बाजार अतरीया खैरागढ़ निवासी धर्मेंद्र वर्मा के माध्यम से आरोपियों ने सालेखुर्द धमधा निवासी गैंदराम जंघेल को बेचा था। आरोपियों के बताए अनुसार धर्मेंद्र वर्मा, गैंदराम जंघेल को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर धर्मेंद्र वर्मा ने आरोपियों के द्वारा लाए गए सोने-चांदी के जेवरातों को अपने रिश्तेदार ज्वेलरी शॉप में काम करने वाले गैंदराम जंघेल के परिचीत सोना गलाई का काम करने वाले मानस जेना के पास बिकवाना बताया। जिससे मानस जेना के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात बरामद किया गया। साथ ही कुछ जेवरात आरोपियों ने छिपाकर रखे थे। उनकी निशानदेही पर बरामद कर जप्त किया गया।

पुलिस ने इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

  1. शाहिल खान उर्फ गब्बर पिता शफीक खान उम्र 18 वर्ष सा. इंदिरानगर शीतला मंदिर के पास सुपेला।
  2. महेश यादव पिता सुजीत यादव उम्र 18 वर्ष सा. इंदिरानगर शीतला मंदिर के पास सुपेला।
  3. गुलाम खान पिता रोषन खान उम्र 23 वर्ष सा.पंचराम मिर्जा गली नहर पार रावण भाठा सुपेला।
  4. सोनू उर्फ तुकेश्वर उर्फ डोकरा पिता सोमनाथ ठाकुर उम्र 19 वर्ष सा.शीतला मंदिर के पास सुपेला।
  5. विधि के विरूद्ध संघर्षरत् बालक।

सोने-चांदी के जेवरात खरीदने व बिकवाने वाले आरोपी

  1. धर्मेन्द्र वर्मा पिता पारख वर्मा उम्र 27 वर्ष सा. बाजार तरिया कुकुरमुड़ा थाना खैरागढ़।
  2. गैंदराम जंघेल पिता गंगाप्रसाद जंघेल उम्र 26 वर्ष सा.साल्हेखुर्द थाना धमधा जिला दुर्ग।
  3. मानस जेना पिता जवाहर लाल जेना उम्र 43 वर्ष सा. सोनारपारा खैरागढ़।
टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई: रेत के अवैध खनन व परिवहन के मामले में 6 चैन माउंटेड मशीन सहित 57 वाहन जब्त
सीएसवीटीयू  में सीएम साय ने किया आर्यभट्ट व पुस्तकालय भवन का लोकार्पण, 22.96 करोड़ से बने हैं दोनों भवन
शहीद चुम्मन यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विधायक देवेंद्र यादव ने शुरू की तिरंगा यात्रा, शहीद की मां भी साथ चली
कलेक्टर–डीएफओ कॉन्फ्रेंस : लघु वनोपजों से आत्मनिर्भरता की राह — मुख्यमंत्री साय ने तय किया हरित विकास का रोडमैप
Big Accident : सड़क निर्माण के लिए खोदे गड्‌ढे में बाइक सहित गिरा अधेड़, देर रात लौट रहा था घर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big Breaking: छत्तीसगढ़ में ED का बड़ा छापा, धमतरी के कलेक्टर ऑफिस में दबिश, इस विभाग के अधिकारी से चल रही पूछताछ Big Breaking: छत्तीसगढ़ में ED का बड़ा छापा, धमतरी के कलेक्टर ऑफिस में दबिश, इस विभाग के अधिकारी से चल रही पूछताछ
Next Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 38 # 21 November 2022

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?