ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बोरिस जॉनसन की तबीयत बिगड़ी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
World

बोरिस जॉनसन की तबीयत बिगड़ी

By @dmin
Published: April 11, 2020
Share
SHARE

लंदन। ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की हालत बिगडऩे के बाद उन्हें अस्पताल के आईसीयू वॉर्ड में भर्ती कराया गया। नियमित टेस्ट के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया था लेकिन तबीयत बिगडऩे पर आईसीयू में ऐडमिट किया गया है। 10 दिन पहले बोरिस जॉनसन के कोरोना से पीडि़त होने की पुष्टि हुई थी जिसके बाद उन्हें डाउनिंग स्ट्रीट में क्वारंटीन किया गया था। वह अपना कामकाज वहीं से कर रहे थे और देश में लागू किए गए लॉकडाउन की स्थिति पर नजर बनाए हुए थे। विदेश मंत्री डॉमिनिक राब फिलहाल पीएम जॉनसन की जगह कामकाज देखेंगे। बोरिस को मेडिकल टेस्ट के लिए अस्पताल ले जाया गया था जिसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्विटर पर दी थी। जॉनसन ने लिखा, डॉक्टर की सलाह पर कल (रविवार) रात मैं कुछ रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल गया था क्योंकि मुझमें अभी भी कोरोना के लक्षण हैं। मैं अपनी टीम के संपर्क में हूं, क्योंकि हम साथ मिलकर इस वायरस से लड़ेंगे और हर किसी को सुरक्षित रखेंगे। उन्होंने एक अन्य ट्वीट किया, मैं एनएचएस के सभी होशियार स्टाफ का आभार जताना चाहता हूं जो इस कठिन वक्त में मेरा और अन्य लोगों का ख्याल रख रहे हैं। सभी सुरक्षित रहें और एनएचएस व जिंदगियां बचाने के लिए कृपया घरों में रहें।
पीएम मोदी ने जल्द स्वस्थ होने की कामना की
भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी ने भी बोरिस जॉनसन के स्वस्थ होने की कामना को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, निश्चिंत रहें पीएम बोरिस जॉनसन। आपके जल्द अस्पताल से बाहर आने और पूरी तरह स्वस्थ होने की आशा करता हूं। उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी लगातार मित्र देशों के राष्ट्राध्यक्षों से संपर्क में हैं और कोरोना वायरस से लड़ाई में सहयोग दे रहे हैं।

दक्षिण चीन सागर में चीन की हेकड़ी निकालने को तैयार है अमेरिका
महिलाओं और एशियाई मूल के कर्मियों को सैलरी-जॉब देने में गूगल ने किया भेदभाव, अब देगा 19 करोड़ रुपये
गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर से हटाई गई TikTok ऐप, सरकार ने 59 चीनी ऐप्लीकेशंस पर लगाया है प्रतिबंध
WHO के कलर्ड-कोडेड नक्शे में भारत से अलग दिखा लद्दाख और जम्मू-कश्मीर, लोगों ने जताई नाराजगी
गलवान घाटी में मारे गए थे चीन के 45 सैनिक, रूसी समाचार एजेंसी ने किया खुलासा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भारत पर अब बदले ट्रंप के सुर, कहा- प्रधानमंत्री मोदी महान और बहुत अच्छे नेता हैं
Next Article कोविड-19: फ्रांस में 24 घंटे में 833, अमेरिका में 1150 की मौत

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?