ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सख्त लॉकडाउन से पहले बाजारों में लोगों का बूम: गायब हुए आलू…. कीमतें इतनी की बेहाल हुए लोग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

सख्त लॉकडाउन से पहले बाजारों में लोगों का बूम: गायब हुए आलू…. कीमतें इतनी की बेहाल हुए लोग

By @dmin
Published: September 23, 2020
Share
Boom of people in markets before strict lockdown: missing potatoes…. People are upset because of the price
Boom of people in markets before strict lockdown: missing potatoes…. People are upset because of the price
SHARE

भिलाई। जिले में गुरुवार से सख्त लॉकडाउन होने वाला है। यानि इस दौरान बाजार से लेकर गली मोहल्लों तक की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। इस बीच बुधवार को सुबह से खुले बाजारों में लोगों का बूम दिखा। सब्जियों की खरीदारी करने लोगों ने बाजारों का रुख किया तो हालात एक दिन पहले जैसे ही दिखे। सब्जियोंं के दाम आसमान पर थे, फिर भी मजबूर लोगों ने महंगी सब्जियां खरीदीं। वहीं तय समय 10 बजे के बाद भी बाजार बंद नहीं हुए तो पुलिस ने मोर्चा संभाला। दुकानदारों को समझाइस देते हुए बाजार बंद कराए।
बता दें कि जिले में गुरुवार से सख्त लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। जिला कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के मुताबिक इस दौरान बाजार पूरी तरह से बंद रहेंगे। यहां तक कि लोगों को पेट्रोल व सब्जियां भी नहीं मिलेंगी। तमाम सेवाओं को बंद कर केवल जरूरी सेवा जैसे मेडिकल, अस्पताल व सुबह शाम दूध के बेचने की अनुमति रहेगी। इधर जिला प्रशासन ने आदेश जारी किया और लोग इस तरह बदहवास हुए कि पिछले दो दिनों से बाजारों में पैर रखने की जगह नहीं। खासकर सब्जी बाजारों में तो लोगों को हुजूम उमड़ पड़ा है।

Contents
  • आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
  • पेट्रोलपंपों पर भीड़ ऐसी कि काबू करना हुआ मुश्किल

आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम

सख्त लॉकडाउन के पहले बुधवार को सब्जियों के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं। आम दिनों में जिस सब्जी का कोई लेवाल नहीं होता वह भी ऊंचे दरों पर बिकी। दो दिन पहले 35 रुपए प्रति किलो की दर से बिकने वाले प्याज व आलू की कीमत आज 60 से 80 रुपए तक पहुंच गई है। यही नहीं टमाटर, बैंगन, लौकी, तोरई आदि 50 से 60 रुपए प्रतिकिलो तक बिकी। लाल व चौलाई भाजी की कीमत 70 से 80 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई। इसके अलावा फूलगोभी 100 रुपए प्रतिकिलो, करेला 80 रुपए प्रतिकिलो, खीरा 40 रुपए किलो, मुनगा 100 रुपए किलो, हरी धनिया, 180 से 200 रुपए किलो, अदरक व लहसून 100 से 120 रुपए किलो, हरी मिर्च 100 रुपए किलो तक बिके। इसमें सबसे चौंकाने वाला मामला आलू के दाम रहे। आलू अब तक के महंगे दरों पर बिके। खास बात यह रही कि महंगा होने के बाद भी बाजार से सबसे पहले आलू ही गायब हो गए।

पेट्रोलपंपों पर भीड़ ऐसी कि काबू करना हुआ मुश्किल

सब्जी बाजार के बाद रुख करते हैं पेट्रोलपंपों का तो यहां भी हालात बेकाबू दिखे। मंगलवार की तरह बुधवार को भी पंपों पर लंबी कतार दिखी। भीड़ ऐसी की पंप संचालकों को काबू करना भी मुश्किल हुआ। एक सप्ताह तक पेट्रोल नहीं मिलने का असर साफ देखा गया। हालांकि लोगों को इस बात की जानकारी है कि गुरुवार से घर के बाहर निकलना भी खतरनाक हो सकता है इसके बाद भी घूमने की एक उम्मीद के कारण लोग पेट्रोलपंपों पर टूट पड़े। दुर्ग भिलाई के तमाम पेट्रोल पंपों में भीड का नजारा ऐसा ही था। कई पंपों में पेट्रोल की कतार को लेकर तीखी नोकझोंक भी हुई तो कुछ एक जगह मारपीट की नौबत भी आ गई।

बिग ब्रेकिंग: संदीप निरंकारी व एकांश बंछोर पर दांव
कोरोना वेरिएंट को इंडिया से जोड़ने पर कांग्रेस पर भड़की BJP, बोली- देश का हुआ अपमान
आईआईटी भिलाई ने डिजिलॉकर पर डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित शैक्षणिक प्रमाणपत्र किया लॉन्च… केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान हुए इवेंट में शामिल…. जाने क्या है इसकी खासियत
CG News : कोरबा जिला अस्पताल से चोरी हुआ चार माह का बच्चा, सीसी टीवी फुटेज में सामने आई महिला की तस्वीर
सेवा और विकास के दो वर्ष पूर्ण होने पर भिलाई में विशेष कार्यक्रम, बच्चों व युवाओं ने की भागीदारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article तुर्की ने फिर अलापा कश्मीर राग, भारत ने लगाई फटकार, कहा- आंतरिक मामलों में दखल स्वीकार नहीं तुर्की ने फिर अलापा कश्मीर राग, भारत ने लगाई फटकार, कहा- आंतरिक मामलों में दखल स्वीकार नहीं
Next Article Santosh Rungta Group created history again संतोष रूंगटा ग्रुप ने फिर रचा इतिहास…. देशभर के प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेजों के बीच मिला 24 वां स्थान

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?