ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Body Oil Vs Lotion: जानिए इनमें से किसे स्किन केयर रूटीन में शामिल करना है सही
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

Body Oil Vs Lotion: जानिए इनमें से किसे स्किन केयर रूटीन में शामिल करना है सही

By Sonu Sahu
Published: January 5, 2023
Share
SHARE

त्वचा को मॉइस्चराइज करना स्किन केयर रूटीन के सबसे महत्वपूर्ण स्टेप्स में से एक है। इसके लिए ज्यादातर लोग बॉडी ऑयल और लोशन का इस्तेमाल करते हैं। ये दोनों ही प्रोडक्ट्स त्वचा को मॉइस्चराइज कर सकते हैं, लेकिन इनमें काफी अंतर है। आइए आज जानते हैं कि बॉडी ऑयल और लोशन में क्या अंतर है और इनमें से किसे चुनना त्वचा के लिए ज्यादा बेहतर है।

Contents
  • बॉडी ऑयल के फायदे
  • लोशन से त्वचा को मिलने वाले लाभ
  • बॉडी ऑयल और लोशन के बीच अंतर
  • दोनों में से किसका चयन करें?

बॉडी ऑयल के फायदे

बॉडी ऑयल्स त्वचा को हाइड्रेट रखते हुए इसमें प्राकृतिक नमी को लॉक कर सकते हैं। इन्हें बनाते समय कई वनस्पति तेल जैसे जोजोबा, जैतून, नारियल, आर्गन, बादाम और एवोकाडो ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है, जो त्वचा को गहराई से पोषण देने में मदद कर सकते हैं। बॉडी ऑयल्स सेल्युलाईट, स्ट्रेच मार्क्स और कई तरह के निशानों को कम करने में भी मदद कर सकते हैं। इसके साथ ही ये त्वचा को चमकदार बनाए रख सकते हैं।

लोशन से त्वचा को मिलने वाले लाभ

लोशन आवश्यक नमी के साथ-साथ त्वचा को पोषण देकर परतदार, खुजली और तंग त्वचा जैसी समस्याओं को दूर कर सकता है। बॉडी ऑयल को नहाने के बाद लगाना सबसे अच्छा माना जाता है, लेकिन लोशन को आप दिन में किसी भी समय अपनी त्वचा पर लगा सकते हैं। हाइलूरोनिक एसिड, ग्लिसरीन, एलोवेरा, विटामिन ई और सेरामाइड युक्त लोशन त्वचा का हाइड्रेशन बढ़ाने में भी मदद कर सकता है।

बॉडी ऑयल और लोशन के बीच अंतर

बॉडी ऑयल्स को बनाते समय तरह-तरह के तेल और जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल किया जाता है, जबकि लोशन बनाने के लिए पानी, तेल और क्लींजिंग तत्वों का उपयोग होता है। बॉडी ऑयल प्राकृतिक नमी को सील करने में मदद करता है और त्वचा के बाहरी हिस्से पर एक सुरक्षात्मक परत बनाता है, वहीं लोशन से त्वचा मॉइस्चराइज और मुलायम होती है। बॉडी ऑयल रूखी त्वचा के लिए बेहतरीन हैं, जबकि लोशन हर तरह की त्वचा के लिए उपयुक्त है।

दोनों में से किसका चयन करें?

बॉडी ऑयल और लोशन, दोनों को ही स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बनाया जा सकता है। हालांकि, अगर आपकी त्वचा काफी रूखे प्रकार की है तो बॉडी ऑयल का इस्तेमाल करना ज्यादा अच्छा है, वहीं सभी तरह की त्वचा पर लोशन लगाना भी सही है। बस हमेशा अपनी त्वचा की जरूरत को ध्यान में रखकर ही किसी लोशन का चयन करें।

लगने वाला है महंगाई का करंट, 10 फीसदी तक बढ़ सकते हैं बिजली के दाम, डीईआरसी ने दी मंजूरी
शासन के सहयोग से होगा सेक्टर 9 हॉस्पिटल का संचालन…. टाउनशिप में कंपनी करेगी बिजली सप्लाई.. दिल्ली प्रवास पर महापौर व विधायक देवेन्द्र यादव को इस्पात मंत्री ने दिया आश्वासन
Gustakhi Maaf: नेतागिरी में कभी फूल तो कभी गालियां
भिलाई में केमिकल उद्योग के खिलाफ आक्रोश, पार्षद के नेतृत्व में कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग
Sensex/Nifty: शेयर बाजार नई ऊंचाइयों पर; 75000 की दहलीज पर पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी 22650 के पार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Breaking : इस बार गणतंत्र दिवस परेड़ में नहीं होगी छत्तीसगढ़ की झांकी, कमेटी ने नहीं किया चयनित
Next Article तीन दिवसीय भव्य रामकथा का कल से नेहरू नगर में, दीदी मां मंदाकिनी श्रीरामकिंकरजी बताएंगी भगवान की लीलाएं

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?