ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बीएम शाह हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर की नेक पहल: सड़क दुर्घटना में घायलों का प्राथमित उपचार होगा नि:शुल्क… आज से शुरू हुई सेवा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

बीएम शाह हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर की नेक पहल: सड़क दुर्घटना में घायलों का प्राथमित उपचार होगा नि:शुल्क… आज से शुरू हुई सेवा

By @dmin
Published: August 26, 2020
Share
BM Shah Hospital and Research Center's Initiative: Priority treatment of injured in road accident will be free… service started today
BM Shah Hospital and Research Center's Initiative: Priority treatment of injured in road accident will be free… service started today
SHARE

भिलाई। कोरोना संकट के इस समय में बीएम शाह हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर द्वारा एक नेक पहल की जा रही है। अस्पताल द्वारा आज से एक नई सेवा शुरू की गई है जिसे लेकर प्रबंधन की सराहना हो रही है। दरअसल बीएम शाह अस्पताल प्रबंधन द्वारा यह निर्णय लिया गया कि सड़क हादसों में घायल व्यक्ति का प्राथमित इलाज नि:शुल्क किया जाएगा। अस्पताल द्वारा आज से इस सेवा को शुरू कर दिया गया। इस मौके पर विशेष रूप से जिले के एसपी प्रशांत ठाकुर, एएसपी राहित झा सहित पुलिस व डाक्टरों की टीम मौजूद रही। पुलिस विभाग की ओर से जहां एसपी ठाकुर ने डॉक्टरों की टीम को इस नेक पहल के लिए बधाई दी वहीं डॉक्टरों ने पुलिस विभाग का आभार व्यक्त किया। इस मौके रपर बीएम शाह अस्पताल प्रबंधन द्वारा पुलिस अधीक्षक व उनकी पूरी टीम को कोरोना काल में बेहतर सेवा के लिए सम्मानित किया गया।

अस्पताल की इस पहल को लेकर एसपी प्रशांत ठाकुर ने कहा कि सड़क हादसों में त्वरित इलाज वह भी नि:शुल्क मिलने से कई लोगों को बचाया जा सकेगा। अक्सर यह होता है हादसे में घायल व्यक्ति यदि संपन्न है तो वह कहीं भी इलाज करा लेते हैं वहीं जो अक्षम है उसे इलाज के लिए भटकना पड़ता है। इससे कई बार घायलों की जान चली जाती है। बीएम शाह अस्पताल द्वारा जो नेक पहल की जा रही है इससे घायलों को प्राथमिक चिकित्सा नि:शुल्क मिलेगी जो अपने आप में सराहनी है। इस मौके उपस्थित बीएम शाह अस्पताल के ट्रस्टी रवि विजय शाह ने कहा कि अस्पताल का संचालन सेवा भाव के साथ हो रहा है। ऐसे में हमारी मेडिकल टीम ने सड़क हादसों में घायलों का नि:शुल्क प्राथमिक इलाज करने का सुझाव दिया और आज से इस सेवा को शुरू कर दिया गया है।

आज इस सेवा को शुरू करते हुए अस्पताल परिसर में कोरोना वीरों का सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर डॉक्टरों व पुलिस कर्मियों को उनके सेवाकार्य के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सीएसपी अजित यादव, डीएसपी यातायात गुरजीत सिंह, सुपेला थाना प्रभारी गोपाल वैश्य, बीएम शाह अस्पताल के डायरेक्टर राजेश सिंघल, लता विजय शाह, डॉ रूपेश अग्रवाल, डॉ अरुण मिश्रा, डॉ विवेक शर्मा, डॉ राहुल सिंह, डॉ रेामिल जैन, डॉ दीपक कोठारी, डॉ सुनील नेमा, डॉ अभय प्रताप सिंह, डॉ छाया भारती, डॉ सतीश चंद्राकर, डॉ खालिद बेग आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन सुभाष सुनैले ने किया और आभार प्रदर्शन डॉ अरुण मिश्रा ने किया।

सीएम साय का आज जगदलपुर में रोड शो, शहरी क्षेत्र की जनता से जुड़ेंगे… कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित
हैवान बनी मां: मामूली बात को लेकर सास से हुआ झगड़ा, नाराज बहू ने बेटियों को तालाब में फेंका, तीन की मौत
छत्तीसगढ़ सदन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सांसदों संग सौजन्य भेंट… रात्रि भोज में हुई सार्थक चर्चा
सुपेला अस्पताल के पार्किंग का बढ़ा दायरा, दीवारों पर उकेरा गया कोविड के प्रति जागरूकता संदेश…. लोगों को मिल रही है राहत
बड़ी कार्रवाई: अरब सागर में पकड़े गए 10 पाकिस्तानी, नाव पर सवार होकर भारतीय सीमा में कर रहे थे प्रवेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Government of Chhattisgarh has given permission to operate passenger vehicles with Inter-State and All India Tourist Permit…. Transport Department issued order छत्तीसगढ़ सरकार ने अन्तर्राज्यीय एवं अखिल भारतीय पर्यटक परमिट वाले यात्री वाहनों के संचालन की दी अनुमति….. परिवहन विभाग ने जारी किया आदेश
Next Article Youth Congress will descend on the road tomorrow to demand for advancing NEET, JEE exam एनईईटी, जेईई एग्जाम को आगे बढ़ाने की मांग को लेकर कल युवा कांग्रेस उतरेगी सड़क पर

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?