भिलाई। जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के अध्यक्ष श्रीमती तुलसी साहू की अनुमति से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 5 की अध्यक्ष श्रीमती दानेश्वरी साहू ने अपनी जंबो कार्यकारिणी की घोषणा की। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 5 की कार्यकारिणी में 6 उपाध्यक्ष व 6 महामंत्रियों सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

जारी सूची के अनुसार उपाध्यक्षों में अरुण अग्रवाल, मनोज फंड, वरुण शर्मा, अब्दुल कलीम, श्रीमती चित्रलेखा देवांगन, श्रीमती उषा देवी राजवाड़े शामिल है। महामंत्रियों में मेराजुद्दीन खान, श्रीमती सोहाद्रा खुटेल, श्रीमती राजश्री उपलोपार, श्रीमती मेनका गोस्वामी, शेख अकरम, सी अनिल शामिल हैं। श्रीमती ललिता साहू को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा संयुक्त महामंत्रियों में अरुण कुमार साहू, तनमय दास, अनीश मढ़रिया, अभिषेक गिरी, जी डी मोसेस, नेमीचंद शर्मा, जीडी राजू, रणदीप बनर्जी, योगेंद्र साहू, लक्ष्मी नारायण, सैयद अली, पीके नंदी, अंजू साहू, सुमति सिन्हा, रोजादीन, गंगा सिन्हा व पुष्पा डडसेना शामिल है। वहीं सचिवों में बीएल मालवी, रूपक चक्रवर्ती, दिनेश शर्मा, के जॉन, सुनील कनौजिया, अब्दुल सुभानी, कुसुम लता साहू, सुलोचना साहू, धन्ना साहू, गौरव गण, ए नागराजू, दामन लाल साहू, हिमाचल महानंद, सैफ अहमद, दलजीत सिंह, आशीष नंदी, साइमन आदि शामिल हैं। त्रिलोचन सिंह व प्रेमलता सिंह को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। कार्यकारिणी सदस्यों में कैलाश ठाकुर, दीनिशा तूमाने, जे बेंजामिन, मुकेश दुग्गल, तिरपत राव, रेखा सिंह, दुर्गा प्रसाद साहू, अनूप दास, अरुण ठाकुर, मोहम्मद नईम, श्रीमती अर्चना मिश्रा को शामिल किया गया है।
स्थाई आमंत्रित सदस्यों में जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के अध्यक्ष श्रीमती तुलसी साहू, भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव, पूर्व राज्य मंत्री बदरुद्दीन कुरैशी व पूर्व प्रदेश कांग्रेस सचिव सीजू एंथोनी को शामिल किया गया है। इसी प्रकार विशेष आमंत्रित सदस्यों में जावेद खान, आरबीके राव, परदेशी राम वर्मा, राजन खुटेल, सुभद्रा सिंह, सैमुअल डेविड, रवि शंकर सिंह, टेकराम डडसेना, लक्ष्मीपति राजू, ललिता रेड्डी, रेखा साहू, लोकेश साहू, कुंती साहू, विजयकांत पांडे, आमीन मेनन, हैदर अली, रमेश टहन गुनिया, गिरिजा शंकर सिंह, पी श्रीनिवास व सुश्री नीता लोधी को शामिल किया गया है।




