ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान बीएलओ पर हमला, आरोपी गिरफ्तार- दुर्ग जिला प्रशासन ने की त्वरित कार्रवाई
Share
Notification Show More
Latest News
नवमी पर विधायक रिकेश ने किया 101 नवजात कन्याओं का पूजन, 11-11 हजार का सुरक्षा किट भेंट
October 19, 2026
कल से शुरू होगी रावघाट के लिए मेमू, अभनपुर-कुरूद ब्रॉड गेज लाइन का भी होगा उद्घाटन
October 19, 2026
अपराधियों का MCU एवं NAFIS में बायोमेट्रिक रिकॉर्ड बना रही दुर्ग पुलिस
October 19, 2026
भलपहरी और अचानकपुर में ग्रामीणों के बीच पहुंचे डिप्टी सीएम शर्मा, दी 48 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात
October 19, 2026
राष्ट्रीय एकता और नशामुक्त भारत का संदेश लेकर कबीरधाम पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली का भव्य स्वागत
October 19, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान बीएलओ पर हमला, आरोपी गिरफ्तार- दुर्ग जिला प्रशासन ने की त्वरित कार्रवाई

By Poonam Patel Published November 26, 2025
Share
बीएलओ की सुरक्षा सुनिश्चित करने पुलिस को दिए कड़े निर्देश
SHARE

दुर्ग। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 01 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के संदर्भ में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र में बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) पर हमला किए जाने की गंभीर घटना सामने आई है। प्रशासन और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर भारतीय न्याय संहिता की कठोर धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

25 नवंबर 2025 को विधानसभा क्षेत्र 65 भिलाई नगर के बूथ क्रमांक 117 में कार्यरत बीएलओ रूपेश कुमार पर आरोपी जावेद हुसैन ने शराब के नशे में अनायास हमला कर दिया। यह हमला राष्ट्रीय महत्व के शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाला पाया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने घायल बीएलओ को तत्काल सुपेला अस्पताल में भर्ती कराया, बाद में उनका उपचार जिला अस्पताल दुर्ग में किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिजीत सिंह अस्पताल पहुंचकर रूपेश जोशी से मुलाकात की और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी/सिविल सर्जन को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पुलिस को सभी क्षेत्रों में लगातार पुलिस पेट्रोलिंग हेतु आदेश दिए। बीएलओ रूपेश की स्वास्थ्य स्थिति अब सामान्य है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें तत्काल बीएलओ कार्य से मुक्त किया गया और उनके स्थान पर अन्य कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई। जिले में समस्त बीएलओ की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश पुलिस को प्रदान किए गए हैं।

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बुधवार को छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक एवं समग्र शिक्षक फेडरेशन के पदाधिकारियों ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात कर प्रशासन द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। फेडरेशन ने आश्वस्त किया कि सभी शिक्षक एसआईआर जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य को समय सीमा में पूर्ण करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने सभी बीएलओ और निर्वाचन कार्य में लगे शिक्षकों से अपील की, कि वे अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करें और किसी भी बहकावे में न आएं।

जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने संयुक्त बैठक कर बीएलओ की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत योजना तैयार की है। सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। समस्त पुलिस अधिकारियों, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी थाना प्रभारी के मोबाईल नंबर बूथ लेवल अधिकारियों को उपलब्ध कराए गए हैं। महिला कर्मचारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मतदान केंद्र क्षेत्रों में विशेष निगरानी और पेट्रोलिंग बढ़ाई जा रही है। बीएलओ को पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों के मोबाइल नंबर उपलब्ध कराए गए हैं ताकि किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत सूचना दी जा सके और तत्काल कानूनी कार्रवाई की जा सके।

जिला कार्यालय दुर्ग में आयोजित बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिजीत सिंह, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अभिषेक अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 65 भिलाई नगर योगिता देवांगन, उप जिला निर्वाचन अधिकारी वीरेन्द्र सिंह, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी हितेश पिस्दा तथा शिक्षक फेडरेशन के जिला पदाधिकारी कृष्ण कुमार वर्मा, चेतन सिंह परिहार, उत्तम ठाकुर एवं सतीश चंद्राकर उपस्थित रहे।

You Might Also Like

नवमी पर विधायक रिकेश ने किया 101 नवजात कन्याओं का पूजन, 11-11 हजार का सुरक्षा किट भेंट

कल से शुरू होगी रावघाट के लिए मेमू, अभनपुर-कुरूद ब्रॉड गेज लाइन का भी होगा उद्घाटन

अपराधियों का MCU एवं NAFIS में बायोमेट्रिक रिकॉर्ड बना रही दुर्ग पुलिस

भलपहरी और अचानकपुर में ग्रामीणों के बीच पहुंचे डिप्टी सीएम शर्मा, दी 48 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात

राष्ट्रीय एकता और नशामुक्त भारत का संदेश लेकर कबीरधाम पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली का भव्य स्वागत

Poonam Patel November 26, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वनांचल की दिव्यांग आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को उपमुख्यमंत्री ने दिलाई स्कूटी
Next Article छाती में लगी गोली फेफड़ों को चीरते हुए हृदय के दाएं वेंट्रिकल में जा धँसी, अम्बेडकर अस्पताल के हार्ट सर्जरी विभाग ने ओपन हार्ट सर्जरी कर निकाली गोली

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?