ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अंधे कत्ल का खुलासा : दिवाली की रात हुई थी हत्या, खून से लथपथ मिली थी लाश, दो नाबालिग सहित चार गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

अंधे कत्ल का खुलासा : दिवाली की रात हुई थी हत्या, खून से लथपथ मिली थी लाश, दो नाबालिग सहित चार गिरफ्तार

By Mohan Rao
Published: October 26, 2025
Share
SHARE

भिलाई। दुर्ग रेलवे स्टेशन पर 21 अक्टूबर को खून से लथपथ लाश मिली थी। मृतक की पहचान पुलिस अब तक नहीं कर पाई लेकिन उसके हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना दिवाली की रात की बताई जा रही है। अज्ञात व्यक्ति से बदमाशों ने चाय पीने के लिए पैसे मांगे तो उसने देने से मना किया और इस बात पर हत्या जैसे जघन्य अपराध को अंजाम दिया। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने दो नाबालिग सहित  कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है।

दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि 20,21 अक्टूबर की दरम्यानी रात करीबन 2:30 बजे रेल्वे स्टेशन दुर्ग के पास किसी अज्ञात व्यक्ति को अज्ञात हत्या हो गई। मामले में मोहन नगर पुलिस ने धारा 103 (1), 311,3 (5), 111 (3) ख बीएनएस कायम किया गया। अज्ञात आरोपियों की पता साजी हेतु विशेष टीम बनाकर  घटना स्थल एंव रेल्वे स्टेशन के आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज की जॉच की गई। संदेहियों की पहचान सिकोला भाठा एंव सिकोला बस्ती का होना पाया गया ।

25 अक्टूबर को संदेहियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में संदेहियों ने बताया कि 20 अक्टूबर की रात करीबन 2:30 बजे रेलवे स्टेशन पर चाय पीने गए। रेलवे स्टेशन का एक चक्कर लगाने के बाद स्टेशन से बाहर निकले तो माल गोडाउन के पास एक अज्ञात व्यक्ति बैठा था। सभी उसके पास गए और अज्ञात व्यक्ति से चाय पीने के लिए पैसे मांगने लगे। उसने विरोध किया तो चारों ने उसे पकड़ लिया और तलाशी लेने लगे। तब वह व्यक्ति मारपीट करने लगा तो सभी मिलकर चाकू से अज्ञात व्यक्ति के गर्दन, पेट एंव सीने पर वार कर भाग गये। इसके कारण उसकी मौत हो गई। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त चाकू विधिवत बरामद किया गया। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है । गिरफ्तार आरोपियों में मोहित साहू उर्फ डिवाईन उर्फ दादू (19) निवासी सिकोला भाठा मोहन नगर तथा सावन नेताम  (20) निवासी बाम्बे आवास उरला मोहन नगर तथा दो अपचारी बालक शामिल हैं।

भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बनने का हकदार, हम करेंगे पूरा समर्थन : रूस
सामुदायिक पर्यटन मॉडल एवं यूएन बेस्ट टूरिज्म विलेज मानकों की दिशा में बढ़ते कदम
दुर्ग निगम के महापौर के लिए एक ने लिया पर्चा, पार्षद पद के लिए 30 लोगों ने खरीदा नामांकन
कृषि कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे किसान, पीएम मोदी ने लोगों से की खास अपील
भिलाई में शुरू हुई विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट की शाखा, व्यासपीठ से बोले बापू- रामराज का पहला कदम ही दीन-हीन को गले से लगाना होता है
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रायपुर निगम जारी करेगा बॉन्ड, 100 करोड़ की म्यूनिसिपल बॉन्ड योजना को शासन की मंजूरी
Next Article पूना मारगेम” से जनविरोधी माओवादी विचारधारा का खात्मा, बस्तर में हो रही शांति की स्थापना : मुख्यमंत्री साय
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?