ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ब्लैक फंगस के 8848 मरीज मिलने से टेंशन में देश, केंद्र ने राज्यों को दिए Amphotericin-B के 23680 डोज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

ब्लैक फंगस के 8848 मरीज मिलने से टेंशन में देश, केंद्र ने राज्यों को दिए Amphotericin-B के 23680 डोज

By @dmin
Published: May 22, 2021
Share
ब्लैक फंगस के 8848 मरीज मिलने से टेंशन में देश, केंद्र ने राज्यों को दिए Amphotericin-B के 23680 डोज
ब्लैक फंगस के 8848 मरीज मिलने से टेंशन में देश, केंद्र ने राज्यों को दिए Amphotericin-B के 23680 डोज
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत में कोरोना वायरस के कहर के बीच म्यूकरमाइकोसिस (Mucormycosis) यानी ब्लैक फंगस (Black Fungus) के तेजी से बढ़ते मामलों ने लोगों को और डरा दिया है। हालांकि, ब्लैक फंगस के खतरे से निपटने के लिए सरकार तेजी से काम कर रही है। देश में अब तक ब्लैक फंगस के करीब नौ हजार मामले सामने आ चुके हैं और ज्यादातर राज्यों ने इसे महामारी घोषित कर दिया है। इस बीच केंद्र सरकार ने राज्यों की इस बीमारी से लडऩे में मदद के लिए ब्लैक फंगस की दवा एम्फोटेरिसिन-बी की कुल 23680 अतिरिक्त वायल आवंटित किए हैं। केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा ने शनिवार को विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को म्यूकरमाइकोसिस यानी ब्लैक फंगस के इलाज के लिए एक प्रमुख दवा एम्फोटेरिसिन-बी की 23,680 अतिरिक्त शीशियों के आवंटन की घोषणा की। आधिकारिक बयान में मंत्री ने जानकारी दी कि मरीजों की संख्या के आधार पर इस दवा का आवंटन किया गया है।

दरअसल, भारत में अब तक 8848 ब्लैक फंगस के मरीज मिल चुके हैं, जिनमें सबसे अधिक ब्लैक फंगस के केस गुजरात में ही सामने आए हैं। गुजरात में अब तक 2281 लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, महाराष्ट्र में भी इससे प्रभावितों का आंकड़ा 2000 पार कर गया है। इसके अलावा, आंध्र प्रदेश, में 910, मध्य प्रदेश में 720, राजस्थान में 700 और तेलंगाना में 350 ब्लैक फंगस के केस मिले हैं।

After a detailed review of rising no. of cases of #Mucormycosis in various states, a total of 23680 additional vials of #Amphotericin– B have been allocated to all States/UTs today.

The Allocation has been made based on total no. of patients which is approx. 8848 across country. pic.twitter.com/JPsdEHuz0W

— Sadananda Gowda (@DVSadanandGowda) May 22, 2021

कैसे पता लगाएं कि ब्लैक फंगस का हुए शिकार

  • नाक से खून आना या फिर काला सा कुछ पदार्थ निकलना।
  • नाक बंद होना, सिर दर्द होना या फिर आंखों में जलन और दर्द होना। आंखों के आसपास सूजन होना। डबल विजन, आंखें लाल होना, दृष्टि कमजोर होना, आंखें बंद करने में परेशानी होना, आंखें खोलने में दिक्कत होना आदि इसके प्रमुख लक्षण हैं।
  • दांतों में दर्द हो, चबाने में कष्ट हो या फिर उल्टी और खांसने में खून आए।

ब्लैक फंगस का शिकार होने पर क्या करें

  • तुरंत किसी नाक, कान और गला रोग विशेषज्ञ से सलाह लें। इसके अलावा किसी असामान्य बीमारी का इलाज करने वाले डॉक्टर से बात करें।
  • नियमित इलाज कराएं और उसका फॉलोअप लें। डायबिटीज के मरीज हैं तो फिर ब्लड शुगर को कंट्रोल करने का प्रयास करें और उसकी मॉनिटरिंग करते रहें।
  • किसी अन्य गंभीर बीमारी के भी शिकार हैं तो लगातार दवा लें और डॉक्टर के संपर्क में रहें।
  • स्टेरॉयड की कोई दवा खुद से न लें। ऐसी दवा लेना भारी पड़ सकता है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर के फरसाबहार में 40.89 करोड़ के 13 कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
एआईसीसी की बैठक 24 को, राजनीतिक हालात पर बात करेंगी सोनिया गांधी
जम्मू-कश्मीर में आतंक पर बड़ा प्रहार, लश्कर का खूंखार कमांडर उमर मुश्ताक ढेर, टॉप 10 दहशतगर्दों में था शामिल
Bharat Jodo Yatra: बाइक में सवार राहुल गांधी के साथ दौड़ते दिखाई दिए विधायक देवेंद्र यादव, Dekhe Video
फिर से डरा रहा कोरोना: लगातार दूसरे दिन संक्रमण के मामले में भारी इजाफा, बीते 24 घंटे में 607 लोगों की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विधायक वोरा व महापौर बाकलीवाल ने नलघर काम्पलेक्स का किया निरीक्षण: गरीब और सर्वहारा वर्ग को नलघर काम्पलेक्स में मिलेगा डायग्नोस्टिक सेंटर का लाभ विधायक वोरा व महापौर बाकलीवाल ने नलघर काम्पलेक्स का किया निरीक्षण: गरीब और सर्वहारा वर्ग को नलघर काम्पलेक्स में मिलेगा डायग्नोस्टिक सेंटर का लाभ
Next Article पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर डीपीएस चौक रिसाली में श्रद्धांजलि सभा: शपथ लेकर जरूरतमंदों को बांटे पानी बोतल, जूस, सेनेटाइजर व मास्क पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर डीपीएस चौक रिसाली में श्रद्धांजलि सभा: शपथ लेकर जरूरतमंदों को बांटे पानी बोतल, जूस, सेनेटाइजर व मास्क
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?