ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बजरंग दल के प्रांतीय अधिवेशन में राष्ट्रीय नेताओं के अलावा साधु-संत करेंगे कार्यकत्र्ताओं का मार्गदर्शन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

बजरंग दल के प्रांतीय अधिवेशन में राष्ट्रीय नेताओं के अलावा साधु-संत करेंगे कार्यकत्र्ताओं का मार्गदर्शन

By @dmin
Published: March 20, 2020
Share
SHARE

21 व 22 मार्च को गोंडवाना भवन में आयोजन, हजारों की संख्या में जुटेंगे बजरंगी
दुर्ग ।
हिन्दूवादी संगठन बजरंग दल द्वारा 21 व 22 मार्च को स्थानीय गोंडवाना भवन सिविल लाईन में प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन किया गया है। अधिवेशन का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार, कार्यकत्र्ताओं को संगठन का मूलमंत्र बताना एवं समाज के प्रति दायित्वों का बोध कराना है। इसके अलावा कोरोना वायरस के संबंध में लोगों में जागरुकता फैलाना अधिवेशन का खास विषय रहेगा। दुर्ग में पहली बार आयोजित इस प्रांतीय अधिवेशन में बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक सोहन सोलंकी, क्षेत्रीय प्रभारी राजेश तिवारी, बालोद
पाटेश्वरधाम के संत रामबालक दास व अन्य साधु-संतो के अलावा जिला,नगर, प्रखंड व खंड के दायित्ववान बजरंगी करीब 1 हजार की संख्या में शामिल होंगे। दो दिवसीय अधिवेशन के प्रथम दिन विभिन्न सत्रों में बजरंगियों को
प्रशिक्षण दिया जाएगा। दूसरे दिन हिन्दू सम्मेलन के साथ-साथ राष्ट्र
निर्माण के संदेश को लेकर शौर्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में हिन्दू संस्कृति की झांकियां आकर्षण का केन्द्र रहेगी। यह बातें बजरंग दल के छत्तीसगढ़ प्रांत संयोजक रतन यादव व प्रांत अध्यक्ष संतोष गोलछा ने शनिवार को मीडिया से चर्चा में कही। इस दौरान बजरंग दल के जिला मंत्री देवाशीष घोष, गौरव शुक्ला, जिला संयोजक अपूर्व सिंह, मयंक उमरे, रवि निगम, भिलाई जिला अध्यक्ष प्रशांत चौबे, जिला समरसता प्रमुख कलविंदर सिंह, जिला सत्संग प्रमुख विनय यादव, प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन नेताम, जिला धर्माचार्य प्रमुख कान्हा महाराज, अश्मीत साहनी, कुलेश्वर यादव भी मौजूद थे। छत्तीसगढ़ प्रांत संयोजक श्री यादव व प्रांत अध्यक्ष श्री गोलछा ने संयुक्त रुप से बताया कि बजरंग दल का यह प्रांतीय अधिवेशन 3 वर्ष में एक बार आयोजित होता है। इस बार आयोजन का जिम्मा दुर्ग जिला बजरंग दल को मिला.है। अधिवेशन में संगठन के राष्ट्रीय व प्रांतीय नेता व साधु-संतो द्वारा कार्यकत्र्ताओं का मार्गदर्शन किया जाएगा। उन्होने बताया कि बजरंग दल ने इस वर्ष प्रत्येक जिले में मोहल्ला समिति गठन का निर्णय लिया है। जिसमें 2 हजार की संख्या में सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। अधिवेशन में मोहल्ला समिति गठन के अलावा आगामी कार्यक्रमों की रुपरेखा भी तैयार की जाएगी।

कोरोना वायरस के कारण पीएम मोदी का गुजरात दौरा रद्द
मुश्ताक अली टूर्नामेंट में एक सट्टेबाज ने किया था खिलाड़ी से संपर्क : गांगुली
श्रीकंचनपथ 234 # 11 june 2022
कोरोना पीड़ितों के लिए जर्सी नीलाम करेंगे बटलर
अग्रवाल समाज द्वारा 500 राशन किट का निर्माण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article तेरह लाख रुपए के इनामी नक्सली दंपति ने किया आत्मसमर्पण, समाज के मुख्यधारा में लौटे
Next Article असामयिक वर्षा से हुए नुकसान के आपदा राहत सहित अन्य राजस्व प्रकरणों की समीक्षा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?