ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : भाजपा के दिग्गज आदिवासी नेता नंद कुमार साय कांग्रेस में हुए शामिल, सीएम बघेल ने कराया कांग्रेस प्रवेश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

Breaking News : भाजपा के दिग्गज आदिवासी नेता नंद कुमार साय कांग्रेस में हुए शामिल, सीएम बघेल ने कराया कांग्रेस प्रवेश

By Mohan Rao
Published: May 1, 2023
Share
नंदकुमार साय ने किया कांग्रेस प्रवेश
SHARE

रायपुर Raipur. सोमवार का दिन छत्तीसगढ़ की राजनीति के लिए बड़ी उलटफेर वाला दिन रहा है। भाजपा का बड़ा आदिवासी चेहरा माने जाने वाले पूर्व सांसद नंद कुमार साय ने कांग्रेस प्रवेश कर लिया है। राजधानी रायपुर स्थित राजीव भवन में उन्होंने कांग्रेस प्रवेश किया। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, वन मंत्री मो अकबर, मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, मंत्री अनिला भेंड़िया, विधायक सत्यनारायण शर्मा सहित कई नेता मौजूद रहे।

बता दें रविवार को भाजपा के दिग्गज नेता व आदिवासी चेहरा नंदकुमार साय ने अचानक भाजपा से इस्तीफा देकर सभी को चौंका दिया था। उन्होंने इस्तीफा देते हुए भाजपा पर कई गंभीर आरोप भी लगाए। इनके इस्तीफा देने के बाद से ही यह कवायद तेज हो गई कि वे कांग्रेस प्रवेश करेंगे। रविवार को इस्तीफा देने के बाद सोमवार को उन्होंने राजीव भवन पहुंचकर कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली है। कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ में नंदकुमार साय को बड़ा पद दे सकती है।

बीजेपी शासनकाल में ब्यूरोक्रेट्स हावी
इस्तीफा देते हुए नंदकुमार साय ने वीडियो जारी कर कहा है कि एक नेता ने मुझसे कहा कि ‘मुख्यमंत्री तो आपको ही बनाना था पर आप चुनाव नहीं जीत पाए। परिणाम ये हुआ कि किसी अन्य को बना दिया गया। लाठी, डंडा, मेहनत परिश्रम हमने किया। हमको किसी प्रकार का कोई भी दायित्व नहीं दिया गया। मेरे बड़े भाई दिलीप सिंह जुदेव को नीचा दिखाया गया। बीजेपी शासनकाल में ब्यूरोक्रेट्स हावी हो गए थे। कार्यकर्ता किनारे हो गए थे। जिसका मैं विरोध करता था। मैं कहता था कि यहां के कार्यकर्ताओं की सुनी जानी चाहिए। उनके हिसाब से काम होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मैं इस बात को कहूं नहीं, इसलिए मुझे छत्तीसगढ़ से बाहर रखा जाता था। ताकि मैं अपनी बातों को कह ना पाऊं। देख ना पाऊं और वो अपनी मनमानी करते रहे। मेरे खिलाफ ये बाते कही गई कि ये आदिवासियों की मीटिंग करते हैं। आदिवासी मुख्यमंत्री की बात करते हैं और लोगों को भड़काते रहते हैं। पत्रकारों के पूछने पर मैं कहता था कि आदिवासी राज्य है आदिवासी सीएम हो तो बहुत अच्छी बात होगी, लेकिन ये निर्णय करने का काम बीजेपी के केंद्रीय संगठन का है। अभी मेरे कार्यकर्ताओं को भयभीत किया गया है। मेरे फोटो को दूसरे के साथ लगाने से रोका जा रहा है। मैं इस पार्टी से बहुत ही दुखी और व्यथित हूं। आहत हूं। मैं पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे रहा हूं।

ऐसा है नंदकुमार साय का राजनीतिक सफर
नंदकुमार साय पहली बार 1977 में मध्य प्रदेश में तपकरा सीट (अब जशपुर जिले में) से जनता पार्टी के विधायक चुने गए थे। वह 1980 में भाजपा की रायगढ़ जिला इकाई के प्रमुख चुने गए और 1985 में तपकरा से भाजपा विधायक चुने गए। इसके बाद 1989, 1996 और 2004 में रायगढ़ से लोकसभा सदस्य और 2009 और 2010 में राज्यसभा सदस्य चुने गए। 1997 से 2000 तक मध्य प्रदेश भाजपा प्रमुख व 2003-05 तक छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष रहे। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद वे छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्ष के पहले नेता बने। साय 2017 में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) के अध्यक्ष बने।

अमेरिका की जवाबी कार्रवाई: काबुल धमाकों के जवाब में अमेरिका का ड्रोन से हमला, आईएसआईएस का साजिशकर्ता ढेर
चैंपियन्स ट्राफी में भारत पाक के मैच न्यूट्रल वैन्यू पर होंगे, आईसीसी की मीटिंग में निर्णय, 2024-27 तक रहेगा लागू
नक्सली हिड़मा व उसकी पत्नी राजे का गृहग्राम पुवर्ती में हुआ अंतिम संस्कार, सैकड़ों लोग जुटे
67 हजार लोगों तक पहुंचे मितान, 46 लाख लोगों तक मुफ्त इलाज के लिए पहुंची एम्बुलेंस
दिल्ली हिंसा से बढ़ी नाराजगी, मसानी बैराज पर बैठे किसानों को 24 घंटे में हाईवे खाली करने का अल्टीमेटम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Nephrotic Syndrome: इन लक्ष्णों को न करें नजरअंदाज, हो सकती है यह गंभीर बीमारी Nephrotic Syndrome: इन लक्ष्णों को न करें नजरअंदाज, हो सकती है यह गंभीर बीमारी
Next Article देश में बढ़ रही है कोरोना संक्रमण की रफ्तार, 6000 के पार एक्टिव केस, छह की मौत देश में कोरोना के 4,282 केस मिले, 14 की मौत, एक्टिव केस 47 हजार के पार

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?