भिलाई। भारतीय जनता पार्टी सुपेला मंडल द्वारा अध्यक्ष विजय जायसवाल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के खिलाफ आम लोगों से मुलाकात कर उन्हें सरकार की तमाम विफलताओं से अवगत कराया गया। इस दौरान भूपेश सरकार की वादाखिलाफी के विरुद्ध प्रदर्शन किया गया। विजय जायसवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने अपने किसी भी वादों को पूरा नहीं किया। संपूर्ण प्रदेश की जनता सरकार की निष्क्रियता से तंग आ चुकी है। ढाई वर्ष के कार्यकाल के पश्चात भी ना प्रदेश में शराब बंदी लागू की गई और ना बेरोजगारों को 2500 प्रति महीना भत्ता दिया गया। वृद्धा पेंशन योजना को लागू नहीं किया गया।
विजय जायसवाल ने कहा कि किसानों को धान की न्यूनतम समर्थन मूल्य का पूर्ण भुगतान भी नहीं किया जा रहा है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से बदहाल हो चुकी है ,सरकार लगभग सभी मोर्चों पर पूरी तरह से फेल है। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह एवं पुरुषोत्तम देवांगन, जिला मंत्री अवधेश चौहान, जिला कार्यालय मंत्री मनोज तिवारी एवं शिवसागर मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी सुभाष शर्मा ने अपनी सहभागिता प्रदान कर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष रूप से तूगेंद्र सिंह, अखिलेश वर्मा, सुभाष कुशवाहा, रमेश ठाकुर, अनीता वर्मा, रमा राजपूत, रमेश दादर ,सचिन ताम्रकार, मधु शाह, विनोद प्रसाद, दीपक भोंडेकर, रूप राम साहू, विवेक अग्रवाल ,संजय शाह, यशवंत पार्लेवार, रंजीत ठाकुर ,गंगा सिंह राजपूत संतोष ठाकुर, रघुनाथ प्रसाद, बिंदु देवी ,निर्भय जैन,अनिल सोनकर ,सौरभ जायसवाल ,आदित्य अग्रवाल ,उत्तम साव ,पिंटू पांडे ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। यह जानकारी मंडल मीडिया प्रभारी अश्वनी गौतम ने दी।
कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा का हल्लाबोल: लोगों से मिलकर बताई सरकार की नाकामी




