ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: केरल में भाजपा के मुख्यमंत्री उम्मीदवार होंगे मेट्रो मैन श्रीधरन, हाल ही में थामा था पार्टी का दामन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

केरल में भाजपा के मुख्यमंत्री उम्मीदवार होंगे मेट्रो मैन श्रीधरन, हाल ही में थामा था पार्टी का दामन

By @dmin
Published: March 4, 2021
Share
केरल में भाजपा के मुख्यमंत्री उम्मीदवार होंगे मेट्रो मैन श्रीधरन, हाल ही में थामा था पार्टी का दामन
केरल में भाजपा के मुख्यमंत्री उम्मीदवार होंगे मेट्रो मैन श्रीधरन, हाल ही में थामा था पार्टी का दामन
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। केरल विधानसभा चुनाव में मेट्रो मैन के नाम से मशहूर ई श्रीधरन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। केरल भाजापा के प्रमुख के सुरेंद्रन ने गुरुवार को यह जानकारी दी। केरल में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान होने से पहले ई श्रीधर ने पार्टी का दामन थामा था। मेट्रो मैन ई श्रीधरन का भाजपा में शामिल होना केरल चुनाव के लिहाज से पार्टी की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। मेट्रो मैन के नाम से लोकप्रिय श्रीधरन की छवि एक बेदाग नौकरशाह की रही है।

'Metro Man' E Sreedharan (in file photo) will be BJP's Chief Minister candidate in the upcoming #KeralaAssemblyElections2021: State BJP chief K Surendran pic.twitter.com/EgQVQ5RSQi

— ANI (@ANI) March 4, 2021

राज्य में पार्टी की जीत होगा लक्ष्य : श्रीधरन 
21 फरवरी को भाजपा में शामिल होने के बाद ई श्रीधरन ने कहा था, मेरा मुख्य लक्ष्य पार्टी को केरल में सत्ता में लाने में मदद करना होगा। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी जीतती है, तो वह राज्य का मुख्यमंत्री बनने के लिए तैयार रहेंगे और अगर उन्हें यह पद मिलता है, तो उनका जोर राज्य में बुनियादी ढांचे को विकसित करने पर रहेगा। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करती है तो पार्टी का ध्यान राज्य में बड़े स्तर पर इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास करना और राज्य को कर्ज के जाल से मुक्ति दिलाने पर होगा। 

पीएम मोदी की थी तारीफ 
वर्ष 2014 के लोकसभा चुनावों से पहले ई श्रीधरन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा था कि मोदी देश के सबसे योग्य नेताओं में से एक हैं और उनके हाथ में देश का भविष्य बेहतर हो सकता है।

देश से लेकर विदेश तक मिला सम्मान 
ई श्रीधरन दिल्ली मेट्रो समेत पहले फ्रेट कॉरिडोर को समय से पहले दौड़ाने के मामले में प्रसिद्ध बटोर चुके हैं। ई श्रीधरन को साल 2001 में पद्म श्री और साल 2008 में पद्म विभूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। इतना ही नहीं फ्रांस सरकार भी ई श्रीधरन को साल 2005 में अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित कर चुकी है।

कोरोना से जंग में रूस ने भी कसी कमर, भारत भेजे तमाम ‘अस्त्र’
एनएसयुआई व युवा कांग्रेस ने राहुल गांधी के जन्मदिन को बनाया यादगार… कोरोना वारियर्स का सम्मान करने के साथ ही बांटी यह सामग्री
छत्तीसगढ़ में बढ़ सकती है बिजली की दरें
तेजी से पैर पसार रहा पीलिया, अस्पतालों में बढ़े मरीज
CG Crime Breaking : अंधे कत्ल का खुलासा… पिता-पुत्र सहित चार लोगों ने की थी युवक की हत्या… सामने आई यह वजह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी: देश के लोगों को कोरोना का टीका नहीं लग पा रहा और हम दान दिए जा रहे हैं
Next Article ' असम बचाओ ' कैंपेन में कांग्रेस ने इस्तेमाल की ताइवान की फोटो? बीजेपी ने लताड़ा ‘ असम बचाओ ‘ कैंपेन में कांग्रेस ने इस्तेमाल की ताइवान की फोटो? बीजेपी ने लताड़ा

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?