ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अन्नाद्रमुक से हुआ भाजपा का समझौता, 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी पार्टी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अन्नाद्रमुक से हुआ भाजपा का समझौता, 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी पार्टी

By @dmin
Published: March 6, 2021
Share
Violent clash with China: 20 Indian soldiers martyred on LAC, Army confirmed late night
Violent clash with China: 20 Indian soldiers martyred on LAC, Army confirmed late night
SHARE

चेन्नई (एजेंसी)। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी और एआईएडीएमके के बीच सीटों पर समझौता हो गया है। भाजपा यहां कुल 20 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा कन्याकुमारी लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में भी उसका ही उम्मीदवार खड़ा होगा। निर्वाचन आयोग ने बीते दिनों चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम जारी किया था। इसके अनुसार तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में छह अप्रैल को मतदान होना है। आयोग ने इसी दिन मलप्पुरम और कन्याकुमारी लोकसभा सीट पर उपचुनाव की भी घोषणा की थी। वहीं कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने पार्टी की राज्य चुनाव समिति के सामने एक आवेदन दायर किया है। इसमें समिति से अनुरोध किया गया है कि कन्याकुमारी लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में प्रियंका गांधी वाड्रा को उम्मीदवार घोषित किया जाए। यह चुनाव छह अप्रैल को विधानसभा चुनावों के साथ होगा। 
तमिलनाडु में छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक ने छह उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची शुक्रवार को जारी कर दी। मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी अपने गृह जिले सेलम में इडाप्पडी निर्वाचन क्षेत्र से और उप मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम थेणी जिले में बोडिनायक्कनूर से चुनाव लड़ेंगे। वरिष्ठ नेता डी जयकुमार (मत्स्य मंत्री) रोयापुरम से और सी वी शनमुगम (विधि मंत्री) उत्तरी तमिलनाडु में विल्लुपुरम से चुनावी मुकाबले में उतरेंगे। विधायक एस पी शनमुगनाथन और एस थेनमोझी क्रमश: श्रीवैगुंडम और नीलाकोट्टई (आरक्षित) सीट से चुनाव लड़ेंगे।

शिव महापुराण कथा सुनने भिलाई पहुंचे सीएम साय, कहा- सत्य सनातन धर्म को मजबूत कर रहे है पं. मिश्रा
दुर्ग रेलवे स्टेशन में रंगदारी : ऑटो चालक से मारपीट कर छीन लिए रुपए, थाने पहुंचा पीड़ित
Breaking News : दिवाली पर सीएम भूपेश की बड़ी घोषणा, कांग्रेस की सरकार बनी तो महिलाओं को हर साल मिलेंगे 15 हजार रुपए
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, रायपुर में हुई उच्च स्तरीय एकदिवसीय कार्यशाला
भाजपा को लग सकता है बड़ा झटका, 12 विधायकों पर लटकी है अयोग्य होने की तलवार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article PM Modi launches Garib Kalyan Rozgar Abhiyan: 25 types of work to be done in 116 districts टीकाकरण के प्रमाण पत्र से हटेगा पीएम मोदी का फोटो, चुनाव आयोग ने कहा- विकल्प तलाशे स्वास्थ्य मंत्रालय
Next Article Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटों में सामने आए 18 हजार से अधिक नए मामले …. इलाज के दौरान 108 मरीजों की मौत

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?