ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई में भाजपा ने शुरू की शंखनाद पदयात्रा, सभी 70 वार्डों का करेंगे भ्रमण… लोगों से जानेंगे उनकी समस्या
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

भिलाई में भाजपा ने शुरू की शंखनाद पदयात्रा, सभी 70 वार्डों का करेंगे भ्रमण… लोगों से जानेंगे उनकी समस्या

By Mohan Rao
Published: December 9, 2022
Share
भिलाई भाजपा की शंखनाद पदयात्रा
SHARE

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया के नेतृत्व में शुक्रवार से शंखनाद पदयात्रा का आरंभ किया गया है। आज इसकी शुरुआत वार्ड क्रमांक एक से की गई। यहां हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर हनुमान चालिसा का पाठ किया और उसके बाद वार्ड के भ्रमण में निकल पड़े। वार्ड के लोगों से मिलकर उनकी वास्तविक समस्याओं को जानेंगे और उसके समाधान के लिए जिला प्रशासन व सरकार से मांग करेंगे।

शंखनाद पदयात्रा को लेकर भाजपा भिलाई जिला अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया का कहना है कि वे कार्यकर्ताओं के साथ भिलाई निगम के सभी वार्डों तक पहुंचेंगे। पदयात्रा में उनके साथ पार्टी के पार्षद एवं छाया पार्षद, पार्टी के वरिष्ठ नेता युवा मोर्चा,महिला मोर्चा एवं अन्य मोर्चा प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता शामिल होंगे। लोगों से सीधा संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं को जानेंगे। सभी 70 वार्डों की यात्रा पूरी होने के बाद सभी वार्डों की समस्याओं को जिला प्रशासन व सरकार के समक्ष रखेंगे। यदि इन समस्याओं का निराकरण 5 दिनों के भीतर नहीं होता तो भाजपा आंदोलन करेगी। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री शंकरलाल देवांगन, पूर्व महापौर निर्मला यादव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष संजय दानी, पूर्व पार्षद रश्मि सिंह, उपासना साहू, रामकुमार गुप्ता, विशाल दीप, विजय जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हल्दी, गुलाब, चुकन्दर और गेन्दा के प्राकृतिक रंगों से होली को केमिकल फ्री बनाने की तैयारी… भोरमदेव मंदिर के फल-फूलों से समूह की महिलाओं ने बनाया हर्बल गुलाल
मुख्यमंत्री बघेल के ऑक्सीजन के औद्योगिक उपयोग के प्रस्ताव पर केन्द्र सरकार ने दी अनुमति…. सीएम बघेल ने प्रधानमंत्री से किया था अनुरोध
राष्ट्र की सुरक्षा में निरंतर तैनात हमारे सैन्य जवानों का योगदान अतुलनीय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
PDS: राशन वितरण में मिली थी शिकायत, प्रदेश के सभी राशन दुकानों का स्टाक मिलान कर खाद्य मंत्री ने मांगी जानकारी
बीएसएफ की पहल : आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का दूसरा जत्था कांकेर से मुम्बई रवाना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article तहसील कार्यालय में ऑपरेटर ने ऑफिस के अंदर ही खा लिया चूहा मार दवा, बेहोश होते ही मचा हड़कंप, फिर… तहसील कार्यालय में ऑपरेटर ने ऑफिस के अंदर ही खा लिया चूहा मार दवा, बेहोश होते ही मचा हड़कंप, फिर…
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी गुस्ताखी माफ़: चिकनी चमेली, पव्वा चढ़ाके आई

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?