ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग निगम में शुरू हुआ भाजपा राज, महापौर अलका सहित सभी 60 पार्षदों ने ली शपथ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

दुर्ग निगम में शुरू हुआ भाजपा राज, महापौर अलका सहित सभी 60 पार्षदों ने ली शपथ

By Mohan Rao
Published: March 1, 2025
Share
दुर्ग निगम की महापौर अलका वाघमार ने लिया शपथ
SHARE

कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने दिलाई शपथ, बातौर मुख्य अतिथि पहुंचे गृहमंत्री विजय शर्मा

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग परिसर में शनिवार को नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री तथा दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा के मुख्य आतिथ्य व सांसद विजय बघेल के अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने महापौर अलका बाघमार को सत्य निष्ठा की शपथ दिलाई। महापौर के शपथ ग्रहण के बाद कलेक्टर ने निगम के नवनिर्वाचित 60 पार्षदों को वार्ड क्रम अनुसार 10-10 के समूह में शपथ दिलाई।

बता छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव 11 फरवरी को संपन्न हुए। 15 फरवरी को नतीजे घोषित किए गए। प्रदेश के सभी 10 नगर निगमों में भाजपा ने कब्जा किया। दुर्ग निगम में भी भाजपा को बंपर जीत मिली है। यहां भाजपा की महापौर प्रत्याशी अलका बाघमार ने 67,295 वोटों से जीत दर्ज की है। भाजपा कैंडिडेट को 107642 वोट मिले, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमलता को 40347 वोट मिले। वहीं नगर निगम दुर्ग के 60 में से  43 वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। कांग्रेस को 11 वार्डों में जीत मिली और  6 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। महापौर के साथ ही सभी जीते हुए पार्षदों का शनिवार को शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ।

शपथ के बाद बोली महापौर- छोटी छोटी समस्याओं का होगा समाधान
शपथ ग्रहण समारोह के बाद महापौर अलका बाघमार ने हमारे संवाददाता से कहा कि निगम क्षेत्र की छोटी-छोटी समस्या का समाधान करना हमारी प्राथमिकता रहेगी। दुर्ग में स्टेडियम का संधारण होगा और पेयजल की समस्या निपटाने बड़ी योजना है। महाापौर अलका बाघमार ने कहा कि शहर में फिल्टर प्लांट की बड़ी योजना है जिस पर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता जनार्धन ने जनादेश दिया है और जनता के हित में ही काम करेंगे।

शपथ ग्रहण समारोह में यह रहे मौजूद
नगर निगम दुर्ग के शपथ ग्रहण समारोह में दुर्ग भिलाई के जनप्रतिनिधियों के साथ शहर के गणमाण्य लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व सांसद सरोज पाण्डेय, विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, विधायक ललित चन्द्राकर, विधायक गजेंद्र यादव, विधायक रिकेश सेन, पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल एवं जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, आईजी आरजी गर्ग, एसपी जितेंद्र शुक्ला, एडीएम अरविंद एक्का, नगर निगम के आयुक्त सुमित अग्रवाल, एसडीएम हरवंश सिंह मिरी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी और बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री ने गिनाईं संसद की ऐतिहासिक उपलब्धियां, पंडित नेहरू और अंबेडकर को किया याद
गुस्ताखी माफ: फूफाजी ने फिर डाल दिया रंग में भंग
और धनवान हुए मुकेश अंबानी, दुनिया के 6वें सबसे अमीर शख्स
स्थानीय उत्पादों के सहारे महिलाएं बना रही अलग पहचान
कृषि वैज्ञानिक की सलाह: अधिक वर्षा वाले क्षेत्रों में लेही पद्धति और कम वर्षा वाले क्षेत्रों में कतार बोनी करें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG News : एक साल पहले लापता बुजुर्ग लौटी अपने घर, भटककर कोरबा पहुंची…. वृद्धाश्रम में रह रही थी महिला
Next Article shreekanchanpath 137 # 01 March 2025
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?