मुंबई (एजेंसी)। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलने राजभवन पहुंचा। इस दौरान भाजपा ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। सूत्रों के अनुसार भाजपा ने मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की ओर से लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। वहीं राज्यपाल से मुलाकात के बाद पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्यपाल को सीएम से सवाल पूछने चाहिए कि अनिल देशमुख, सचिव वाजे और इनसे संबंधित पूरे मामले पर क्या कार्रवाई की गई है। सीएम उद्धव की चुप्पी चिंताजनक है। पूरी घटना दुखदायी और आश्चर्यचकित करने वाली है।




