ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग निगम से भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशियों ने भरा नामांकन, दोनों ने किया जीत का दावा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

दुर्ग निगम से भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशियों ने भरा नामांकन, दोनों ने किया जीत का दावा

By Mohan Rao
Published: January 28, 2025
Share
दुर्ग में अलका वाघमार ने भरा नामांकन
SHARE

भाजपा की नामांकन रैली में शामिल हुए डिप्टी सीएम विजय शर्मा

भिलाई। नगर निगम दुर्ग से भारतीय जनता पार्टी की महापौर प्रत्याशी अलका वाघमार व कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमलता पोषण साहू ने मंगलवार को नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिले के बाद दोनों की प्रत्याशियों ने अपनी अपनी जीत का दावा किया।

नामांकन से पूर्व भाजपा प्रत्याशी ने नामांकन रैली निकाली। इसमें विशेष रूप से प्रदेश के डिप्टी सीएम व गृहमंत्री विजय शर्मा शामिल हुए। नामांकन रैली पुराना बस स्टैंड से निकलकर शहर के अलग अलग मार्गों से होते हुए कलेक्टोरेट पहुंची। कलेक्टोरेट में उन्होंने नामांकन भरा और इस बार भाजपा की जीत का दावा किया। पूर्व सांसद सरोज पाण्डेय, दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र चौहान, जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र काशिक, वरिष्ठ नेता राजीव अग्रवाल उपस्थिति में अलका वाघमार ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिले के बाद डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने भी भाजपा की जीत का दावा किया और कहा कि दुर्ग निगम में भारी बहुमत के साथ अलका वाघमार की जीत होगी। दुर्ग ही नहीं प्रदेश के सभी नगर निगमों में भारतीय जनता पार्टी के महापौर प्रत्याशी ही जीत दर्ज करेंगे।

कांग्रेस प्रत्याशी के प्रेमलता पोषण साहू ने मंगलवार को कलेक्टोरेट पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर उनके साथ पूर्व विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल सहित कांग्रेस के अन्य नेता मौजूद रहे। नामांकन दाखिले के बाद प्रेमलता साहू ने कहा कि दुर्ग निगम में एक बार फिर कांग्रेस की जीत होगी।

छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति के प्रयासों को यूनिसेफ ने फिर सराहा
बिग ब्रेकिंग: कांग्रेस ने जारी की भिलाई-चरौदा के प्रत्याशियों की सूची
RRR फिल्म के नाटू-नाटू गाने ने किया कमाल, ऑस्कर में हुई एंट्री… क्रिटिक्स का दावा मिल सकता है अवार्ड
Breaking News : दुर्ग में बागी प्रत्याशियों पर बड़ी कार्रवाई… 45 बागियों को पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता
लोक धुनों की गूंज में सराबोर हुआ ‘युवा फेस्ट-2026’, नृत्य ने बांधा समां
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीएम साय से मिली रायपुर की महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे, मुख्यमंत्री ने कहा- लोकसभा की तरह मिलेगा जनता का समर्थन
Next Article श्री सीमेंट की घटना पर बरसे कलेक्टर सोनी, कहा- लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ नहीं किया जाएगा

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?