सिलीगुड़ी (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में पुलिस ने ‘युवा संकल्प यात्राÓ निकालने को लेकर अड़े स्थानीय भाजपा विधायक शंकर घोष सहित 30 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस क इन सभी को पार्टी कार्यालय से गिरफ्तार किया है। सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस के डीसीपी जॉय टुडू ने इस मामले पर जानकारी देते हुए कहा कि उन्हें इसलिए गिरफ्तार किया गया है क्योंकि उन्होंने युवा संकल्प रैली के लिए अनुमति नहीं ली थी। वहीं गिरफ्तार किए जाने के बाद सिलीगुड़ी के भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई।





