ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बजाज पल्सर आरएस 200 का बीएस 6 रेडी वर्जन लॉन्च
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

बजाज पल्सर आरएस 200 का बीएस 6 रेडी वर्जन लॉन्च

By @dmin
Published: April 11, 2020
Share
SHARE

नई दिल्ली।दुपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी बजाज ऑटो ने अपनी पॉप्युलर बाइक बजाज पल्सर आरएस 200 का बीएस 6 रेडी वर्जन पेश किया है। पुराने बीएस4 मॉडल की तुलना में यह नई बाइक 3 हजार रुपये महगी होगी। कंपनी ने इसे 1.45 लाख रुपये के प्राइस टैग के साथ लॉन्च किया है। बाइक में इंजन को छोड़कर कोई अन्य बदलाव नहीं किया गया है। बाइक का लुक और स्टाइलिंग इसके बीएस4 मॉडल की तरह ही है। बाइक में पहले की तरह ही फुली फेयर्ड डिजाइन और मस्क्यूलर फ्यूल टैंक, स्टेप्ड अप सीट, अट्रैक्टिव पेंट जॉब और ग्रैफिक्स दिए गए हैं। इस बाइक में बीएस6 कंप्लायंट 199.5 सीसी लिक्विड कूल, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन दिया गया है जिसके साथ 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया है। यह इंजन 24 बीएचपी पावर और 18.7 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है।बजाज ऑटो ने पल्सर 180 एफ और पल्सर 220एफ को 1 अप्रैल को बीएस 6 इंजन के साथ लॉन्च किया था। 2020 बजाज पल्सर 180एफ बीएस6 की कीमत 1,07,827 रुपये है। बीएस6 मॉडल की तुलना में इसकी कीमत 11 हजार रुपये से ज्यादा बढ़ी है। वहीं, बीएस6 पल्सर 220एफ की कीमत अब 1,17,286 रुपये हो गई है, जो बीएस4 मॉडल से करीब 9 हजार रुपये ज्यादा है। अपडेटेड पल्सर 180एफ के इंजन के साथ कार्ब्युरेटर की जगह अब इलेक्ट्रॉनिक फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम दिया गया है। बीएस6 बजाज पल्सर 220एफ में 220सीसी का इंजन दिया गया है। यह इंजन 8,500 आरपीएम पर 20.12 बीएचपी का पावर और 7,000 आरपीएम पर 18.55 एनएम पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इनके साथ ही अब पल्सर रेंज की सभी बाइक बीएस6 एमिशन नॉर्म्स के अनुरूप हैं। हालांकि, पावर और टॉर्क आउटपुट बीएस4 वर्जन के बराबर ही है। बाइक में दिया गया 178.6सीसी का इंजन 8,500 आरपीएम पर 16.8 बीएचपी का पावर और 6,500 आरपीएम पर 14.52 एनएम पीक टॉर्क जेनरेट करता है।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता काशी का निष्कासन रद्द
जूनियर आईटीएफ ग्रेड-5 टेनिस स्पर्धा के क्वालीफाइंग दौर के मुकाबले शुरू
बकायेदारों के खिलाफ निगम भिलाई ने चलाया कुर्की अभियान, कुर्की टीम देखकर लोगों ने जमा कराई राशि
बहुत सारे हंस मध्य चीन के हुबेई प्रांत के वुहान चिड़ियाघर में भोजन करते हुए।
कड़ी मेहनत की बदौलत ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर सकती साइना : पी. कश्यप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एवोलॉन ने रद्द किया 75 बोइंग 737 मैक्स विमानों का ऑर्डर
Next Article 8 महीनें में बेच डाली 80 हजार कारें
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?