ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बजाज ऑटो ने इलेक्ट्रिक ब्रैंड Urbanite के तहत लॉन्च किया स्कूटर
Share
Notification Show More
Latest News
रक्तदान, पौधरोपण से लेकर विद्यादान तक सेवा गतिविधियों से जुड़ेंगे नागरिक
योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन
September 25, 2026
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
September 25, 2026
प्रतिदिन हो रहा 6 से 8 लीटर दूध उत्पादन, गोबर से जैविक खाद मिलने से खेती की लागत भी हुई कम
उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश
September 25, 2026
बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज
September 25, 2026
स्वस्थ शरीर और मानसिक शांति के लिए नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने पर जोर
जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर
September 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Business

बजाज ऑटो ने इलेक्ट्रिक ब्रैंड Urbanite के तहत लॉन्च किया स्कूटर

By @dmin Published January 14, 2020
Share
SHARE

Bajaj Auto ने मंगलवार को बहुप्रतीक्षित Chetak Electric स्कूटर लॉन्च कर दिया। इसकी शुरुआती कीमत 1 लाख रुपये है। बजाज ऑटो ने इस स्कूटर को इलेक्ट्रिक ब्रैंड Bajaj Urbanite के तहत पेश किया है। यह स्कूटर दो वेरियंट (अर्बन और प्रीमियम) और 6 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। रेट्रो-मॉडर्न लुक वाला यह स्कूटर काफी प्रीमियम दिखता है। इसकी बुकिंग कल यानी 15 जनवरी से शुरू होगी। 2 हजार रुपये में कंपनी की वेबसाइट से चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर को बुक किया जा सकेगा।

बजाज चेतक इलेक्ट्रिक रेट्रो स्टाइलिंग वाला स्कूटर है। इसका लुक काफी स्लीक और स्टाइलिश है। इसे बनाने में सॉलिड स्टील फ्रेम और हार्ड शीट मेटल बॉडी का इस्तेमाल किया गया है। स्कूटर में एलईडी हेडलाइट, एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स और फुल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिए गए हैं। इंस्ट्रूमेंट कंसोल में बैटरी रेंज और रियल-टाइम बैटरी इंडिकेटर समेत अन्य जानकारी मिलती है। स्कूटर के दोनों तरफ 12-इंच के अलॉय वील्ज हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में रिवर्स गियर का भी ऑप्शन मिलेगा।

बजाज चेतक का इलेक्ट्रिक मोटर 5.36 bhp का पीक पावर और 16 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। स्कूटर में 3kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया गया है। इसकी बैटरी को स्वैप नहीं किया जा सकता, लेकिन इसे घर के स्टैंडर्ड 15A पावर सॉकिट से चार्ज किया जा सकता है। इस स्कूटर को 1 घंटे में 25 पर्सेंट और 5 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। बजाज ऑटो का दावा है कि चेतक में दी गई बैटरी की लाइफ करीब 70 हजार किलोमीटर है।

रेंज
बजाज चेतक में दो राइडिंग मोड (इको और स्पोर्ट) दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज पर चेतक इलेक्ट्रिक इको मोड में 95 किलोमीटर से ज्यादा और स्पोर्ट मोड में 85 किलोमीटर से ज्यादा दूर तक चलेगा। बजाज ऑटो इस स्कूटर के साथ ग्राहकों को चार्जर भी देगा, जिसे टेक्निशियन इंस्टॉल करेगा।

दोनों वेरियंट की कीमत
ड्रम ब्रेक वाले अर्बन वेरियंट की कीमत 1 लाख और डिस्क ब्रेक वाले प्रीमियम वेरियंट की कीमत 1.15 लाख रुपये है। अर्बन वेरियंट में ग्लॉसी फिनिश के साथ सॉलिड कलर और प्रीमियम वेरियंट में कुछ कॉस्मेटिक बदलावों के साथ मेटैलिक पेंट दिए गए हैं।

उपलब्धता, वॉरंटी और आफ्टर सेल्स सर्विस
बजाज का यह इलेक्ट्रिक स्कूटर शुरुआत में पुणे और उसके बाद बेंगलुरु में उपलब्ध होगा। इसके बाद 2020 के अंत तक यह स्कूटर देश के दूसरे शहरों में मिलेगा। बजाज के पास चेतक इलेक्ट्रिक के लिए सर्विस सेंटर और स्कूटर के लिए विशेषतौर पर टेक्निशियन होंगे। इस स्कूटर पर 3 साल या 50 हजार किलोमीटर की वॉरंटी मिलेगी। बजाज इस स्कूटर की 3 फ्री सर्विस देगा।

You Might Also Like

हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़

छत्तीसगढ़ में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस : आठ विभागों की 43 सेवाएं शामिल

महंगे क्रूड ऑइल के कारण सरकार का बड़ा फैसला; E22 से E30 इथेनॉल मिश्रण वाले पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी नहीं लगेगी

ऑर्बोसिस स्टार्टअप अवॉर्ड्स 2026 में इंदौर के टॉप 50 इमर्जिंग स्टार्टअप्स हुए सम्मानित

वेदांता एल्युमीनियम ने बाल्को में शॉप-फ्लोर पर ह्यूमनॉइड तैनात किया, इंडस्ट्री 4.0 को दी तेज़ी

@dmin January 14, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article टी20 विश्व कप में टीमों की संख्या बढ़ाकर 20 करने पर विचार कर रहा है आईसीसी: रिपोर्ट
Next Article सीएए- सत्या नडेला बोले- बांग्लादेशी शरणार्थी को भारत में इन्फोसिस का सीईओ बनते देखना चाहता हूं

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?