ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महाराष्ट्र के नौ जिलों में बर्ड फ्लू, मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कुक्कुट पक्षियों को मारना जारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

महाराष्ट्र के नौ जिलों में बर्ड फ्लू, मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कुक्कुट पक्षियों को मारना जारी

By @dmin
Published: January 17, 2021
Share
Bird flu knock in Punjab after Haryana, two poultry
Bird flu knock in Punjab after Haryana, two poultry
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। केंद्र ने शनिवार को कहा कि महाराष्ट्र के नौ जिलों में कुक्कुट पक्षियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है और मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के एक-एक जिले में कुक्कुट पंछियों का मारने का अभियान चल रहा है। सरकार ने कहा कि कुक्कुट पक्षियों के अलावा उत्तराखंड, गुजरात और उत्तर प्रदेश में कौवां में तथा दिल्ली में कबूतर, ब्राउन फिश उल्लू और सारस में इस संक्रमण की पुष्टि हुई है।

हालांकि केंद्र सरकार ने कुक्कुट उत्पादों की बिक्री पर पाबंदी लगाने के अपने निर्णय पर पुनर्विचार करने तथा गैर संक्रमित क्षेत्रों/राज्यों से कुक्कुट उत्पादों की बिक्री की अनुमति देने का अनुरोध किया। भारत में, खासकर सितंबर से मार्च तक सर्दियों के दौरान आने वाले प्रवासी पक्षियों से बर्ड फ्लू या एवियन इंफ्लूएंजा फैला है। यह पशुजन्य बीमारी है।
बर्ड फ्लू की स्थिति पर नवीनतम आंकड़ा जारी करते केंद्रीय मात्स्यिकी, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय ने कहा कि शनिवार तक महाराष्ट्र के लातूर, परभनी, नांदेड़, पुणे, सोलापुर, यवतमाल, अहमदनगर, बीड और रायगढ़ जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है।
उसने कहा कि मुम्बई के केंद्रीय कुक्कुट विकास संगठन की रिपोर्ट के अनुसार आम तौर पर कुक्कुट की मौत फार्म पर पायी गयी। इन नमूनों को निर्धारित प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया है। उसने कहा कि इसके अलावा मध्यप्रदेश के छत्तरपुर जिले, गुजरात के सूरत, नवसारी और नर्मदा जिलों, उत्तराखंड के देहरादून जिले और उत्तर प्रदेश के कानपुर में कौवों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है।
बयान में कहा गया है कि इसके अतिरिक्त दिल्ली में नजफगढ़ में कबूतर और ब्राउन फिश उल्लू एवं रोहिणी में सारस में एवियन इंफ्लूएंजा पाया गया। मंत्रालय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के बालोद में कुक्कुट पंछियों को मारने का काम चल रहा है। मध्यप्रदेश में भी त्वरित कार्रवाई दलों को तैनात किया गया है। हर्दा जिले में मुर्गियां मारी जा रही हैं। सरकार ने कहा कि देश के प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की निगरानी के लिए बनाये गये केंद्रीय दल प्रभावित स्थलों का दौरा कर रहा है और चीजों का अध्ययन कर रहे हैं।

अरब गैस पाइपलाइन में हुआ विस्फोट, सीरिया की बिजली गुल, ऊर्जा मंत्री ने कहा- हो सकता है हमला
देवेंद्र फडणवीस का आरोप: नवाब मलिक का संबंध अंडरवल्र्ड से, मुंबई में बम धमाके करने वालों से खरीदी जमीन
बजट-2022-आयकर: आयकर प्रस्तावों ने किया निराश, न स्लैब्स बदली न छूट बढ़ी; सिर्फ रिटर्न अपडेट करने का अधिकार मिला
Big News: जिले के 25 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों का स्थानांतरण, स्वयं के आवेदन पर पहली बार हुआ ट्रांसफर, देखें सूची
4 करोड़ से गंजपारा चौक से महमरा एनीकट तक के मार्ग का होगा उन्नयन… मुख्यमार्ग, गौरवपथ के बाद शहर के विकास में एक और मील का पत्थर : अरूण वोरा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Corona in Chhattisgarh: Today 31 more new corona positive patients, number of active active patients cross 200 कोरोना : पिछले 24 घंटे में सामने आए 15,144 नए मामले, 181 की हुई मौत
Next Article राज ठाकरे का योगी पर पलटवार, कहा- बिना अनुमति महाराष्ट्र नहीं आने चाहिए प्रवासी मजदूर औरंगाबाद का नाम बदलकर संभाजीनगर करना चाहती है शिवसेना, कांग्रेस ने किया विरोध तो बोली- फिर से इतिहास पढ़े सेक्यूलर पार्टी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?