ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू : कोरिया के फार्म में दो हजार से ज्यादा मुर्गियों व 10 हजार चूजों को किया नष्ट, कलेक्टर ने जारी किया अलर्ट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeatured

छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू : कोरिया के फार्म में दो हजार से ज्यादा मुर्गियों व 10 हजार चूजों को किया नष्ट, कलेक्टर ने जारी किया अलर्ट

By Mohan Rao
Published: April 1, 2025
Share
SHARE

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के बैकुंठपुर प्रेमाबाग स्थित शासकीय कुक्कुट पालन केंद्र में बर्ड फ्लू की दस्तक के बाद हडकंप मच गया है। यहां 12 मुर्गियों में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) की पुष्टि हुई। इसके बाद पोल्ट्री फार्म में 19 हजार से ज्यादा अंडे, करीब 10 हजार चूजे नष्ट किए गए। इसके अलावा 2 हजार 487 मुर्गियां और 2 हजार 448 बटेरों को भी मारा गया है। कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी ने अलर्ट जारी किय। साथ ही सूरजपुर और सरगुजा जिले में भी अलर्ट जारी किया गया है।

कोरिया। कोरिया जिले के बैकुण्ठपुर स्थित शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र में एवियन एन्फ्लुएन्जा के संक्रमण की पुष्टि होने के बाद जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक किलोमीटर की परिधि को इन्फेक्टेड जोन और एक से 10 किलोमीटर की परिधि को सर्विलेन्स जोन घोषित कर दिया है। कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी ने बताया कि तीन महीने तक या आगामी आदेश तक यह आदेश प्रभावी रहेगा। इन्फेक्टेड जोन (एक किलोमीटर) पूर्व दिशा में बैकुण्ठपुर से जनकपुर, पश्चिम दिशा में बैकुण्ठपुर से धौराटिकरा, उत्तर दिशा में बैकुण्ठपुर से खुटहनपारा और दक्षिण दिशा में बैकुण्ठपुर से एमएलए नगर तक है वहीं सर्विलेन्स जोन (1 से 10 किलोमीटर) इन्फेक्टेड जोन की सीमा से महोरा पुल से शंकरपुर, छरछा बस्ती और बड़गांव तक होगी।

कलेक्टर ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी

इन्फेक्टेड जोन से आवाजाही प्रतिबंधित
कलेक्टर ने निर्देश दिया है कि इन्फेक्टेड जोन से पोल्ट्री उत्पादों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दी गई है। इसके अलावा, सर्विलेन्स जोन में पोल्ट्री और सह उत्पादों (मुर्गा, अंडा आदि) के बाजार और दुकाने बंद कर दी गई हैं। डोर-टू-डोर डिलीवरी भी रोक दी गई है। सर्विलेन्स जोन में पोल्ट्री उत्पादों के बाजार, दुकानों और डोर-टू-डोर डिलीवरी को भी बंद कर दिया गया है। कलेक्टर ने बताया कि 31 मार्च 2025 की स्थिति में 2,487 व्यस्क पेरेंट्स स्टॉक मुर्गे-मुर्गियां, 2,448 पाले गए बटेर, 9,998 नग कुक्कुट चूजों, 19095 कुक्कुट अंडे, 200 बटेर अंडे और 7500 किलो कुक्कुट आहार को विनष्टीकरण किया गया है।

खरीदी-बिक्री पर भी बैन
कलेक्टर ने बताया कि प्रत्येक कर्मचारी नियमित रुप से ओसेल्टामिवीर टेबलेट वितरण किया जा रहा है। बर्ड फ्लू के दौरान खरीदी-बिक्री पर बैन लगा दिया है। आम नागरिक किसी भी आपातकालीन स्थिति में कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं, जिसका नंबर 07836-232469 है। बर्ड फ्लू को रोकने के लिए लगातार मुनादी कराई जा रही है। साथ ही जिला सूरजपुर, मनेंद्रगढ़- चिरमिरी-भरतपुर, बिलासपुर मार्ग पर बेरियर लगाकर जांच की जाएगी। कलेक्टर ने बताया कि जिन निजी दुकानदारों से मुर्गी, चूजे विनिष्टकरन किया जाएगा, उन्हें नियमानुसार मुआवजा भी दिया जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस चीफ मरकाम ने जेपी नड्डा पर साधा निशाना, बस्तर में फिर झूठ परोस गए भाजपा अध्यक्ष
CG Crime : राजधानी में मॉर्निंग वॉक कर रहे बुजुर्गों से लूट, चाकू की नोक पर अंगूठी, कैश व मोबाइल छीनकर हुए फरार
Breaking News : भिलाई स्टील प्लांट में हादसा….. एक क्रेन ने दूसरे क्रेन को मारी ठोकर… ठेका श्रमिक की मौत
फास्टैग लगे वाहनों को नए साल में देना होगा दोगुना टोल टैक्स, NHAI ने जारी की गाइडलाइन
भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटों में सामने आए 31522 नए मामले…. कुल संक्रमितों का आंकड़ा 97 लाख 67 हजार के पार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री साय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मधुसूदन दास की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, ओडिशा राज्य स्थापना की ऐतिहासिक प्रेरणा को किया नमन
Next Article आरक्षक व डायल 112 के चालक ने तस्करों से जब्त गांजा किया पार, मामला खुला तो दोनों गिरफ्तार… एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने किया निलंबित

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?