लखनऊ। एयर एशिया की प्लाइट की रविवार को इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। दरअसल फ्लाइट के टेक-ऑफ करते ही उससे एक पक्षी टकरा गया इसके बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बताया जा रहा है कि फ्लाइट से पक्षी के टकराने से बड़ा हादसा हो सकता था। इमरजेंसी लैंडिंग के बाद फ्लाइट के यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से भेजने का इंतजाम किया गया। सभी यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से कोलकाता के लिए रवाना किया।





