ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बिलासपुर को बनाएंगे सुन्दर शहर – भूपेश बघेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

बिलासपुर को बनाएंगे सुन्दर शहर – भूपेश बघेल

By @dmin
Published: January 11, 2020
Share
SHARE

बिलासपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर और सभापति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री

रायपुर. मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि बिलासपुर शहर का समुचित विकास किया जाएगा। यहां मूलभूत सुविधाओं के सभी कार्य होंगे, इन कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं होगी। वे आज नगर निगम बिलासपुर के नवनिर्वाचित महापौर एवं सभापति के शपथ ग्रहण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डाॅ. शिवकुमार डहरिया एवं विधायक श्री मोहन मरकाम विशेष रूप से उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि बड़े-बड़े पुल-पुलिया, बिल्डिंग बनाने से ही विकास नहीं होता, बल्कि व्यक्ति के लिये भरपूर भोजन, स्वास्थ्य खराब होने पर बेहतर इलाज, शिक्षा और रोजगार की व्यवस्था होनी चाहिये, ये कार्य सरकार की प्राथमिकता में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि नगर में सभी निर्माण, विकास एवं नागरिक सुविधाओं के कार्य गुणवत्तापूर्ण होना चाहिये। आम नागरिकों को कोई दिक्कत ना हो, सबका काम आसानी से हो, साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था और पेयजल की बेहतर व्यवस्था सहित विभिन्न कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बिलासपुर की जीवनदायिनी अरपा नदी मंे बारहों महीने पानी रहे, यह हमारा संकल्प है। पानी होगा तो अरपा का आशीर्वाद भी हमें मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ खेला पिठ्ठुल, बाटी (कंचा)

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जैसे ही समारोह स्थल पर पहुंचे अचानक वे मंच मंे जाने के बजाय सीधे उस स्थान पर गये, जहां छेरछेरा पर्व के अवसर पर स्कूली बच्चे उत्साह एवं उमंग के साथ पारंपरिक खेलों का आनंद लेते हुए नाच-गा रहे थे। मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ पिठ्ठुल खेला, कंचा, बाटी से निशाना लगाया और फुगड़ी, बिल्लस खेल रही बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बच्चों का उत्साह दोगुना हो गया। मुख्यमंत्री ने बालिकाओं को अन्नदान कर छेरछेरा की रस्म अदा की।
मुख्यमंत्री ने बच्चों तथा नागरिकों को छेरछेरा पर्व की बधाई देते हुए कहा कि यह एक ऐसा त्यौहार है जिसे नौजवान, सियान, नोनी सब अलग-अलग टोली मंे निकलकर लोगों के घरों से अन्नदान लेते हैं। इस त्यौहार के माध्यम से धन का संग्रहण कर उसे सामाजिक कार्यों में खर्च करने की परंपरा है। उन्होंने छेरछेरा पर्व के संबंध में प्राचीन मान्यताओं का भी जिक्र किया।

कार्यक्रम को नगरीय प्रशासन मंत्री डाॅ. शिव डहरिया, विधायक श्री मोहन मरकाम, बिलासपुर विधायक श्री शैलेष पाण्डेय, तखतपुर विधायक श्रीमती रश्मि सिंह, श्री अटल श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। समारोह में नवनिर्वाचित महापौर श्री रामशरण यादव और सभापति श्री शेख नजीरूद्दीन को कलेक्टर डाॅ.संजय अलंग ने शपथ दिलाई। इस मौके पर अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।

लोकसभा निर्वाचन- 2024 : सेक्टर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण, जवाबदारी से काम करने का निर्देश
छत्तीसगढ़ में फर्जी डॉक्टर को मिली 4 साल की सजा, लोगों का इलाज करने के साथ बिना लाइसेंस बेचता था दवा
छत्तीसगढ़ में कोरोना: पिछले 24 घंटों में सामने आए 1423 नए केस…. मौतों का आंकड़ा 3000 के पार
एग्रीस्टेक योजना : किसानों को मिलेगी ऋण से लेकर सभी जरूरी सहायता… होगा डिजिटल फसल सर्वेक्षण
हथकड़ी खींचकर पुलिस कस्टडी से फरार हुए चोरी के आरोपी, लापरवाही के लिए एएसआई और आरक्षक सस्पेंड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री बघेल ने वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा के निवास पहुंचकर उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना
Next Article मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद जयंती ’राष्ट्रीय युवा दिवस’ पर प्रदेशवासियों को दी बधाई
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?