ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बिलासपुर कबड्डी खेलने निकला दुर्ग का छात्र फंदे पर झूला, इंस्टा पर लाइव आकर दे दी जान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

बिलासपुर कबड्डी खेलने निकला दुर्ग का छात्र फंदे पर झूला, इंस्टा पर लाइव आकर दे दी जान

By Mohan Rao
Published: April 19, 2025
Share
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र का एक 17 वर्षीय छात्र कबड्‌डी खेलने बिलासपुर निकला और फंदे पर झूल गया। बिलासपुर के जंगल में उसने पेड़ पर फंदा लगाया और इंस्टा पर लाइव आकर जा दे दी। छात्र 15 अप्रैल को बिलासपुर के लिए निकला था और 18 अप्रैल को इंस्टा पर उसका वीडियो मिला। इसके बाद तलाश शुरू हुई और 19 अप्रैल की सुबह उसकी लाश बिलासपुर के जंगल से मिली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार 17 अप्रैल को राजेन्द्र साहू ने कुम्हारी थाने पहुंचकर अपने बेटे लक्की साहू की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 15 अप्रैल को उसने कबड्डी खेलने के लिए बिलासपुर जाने की बात घर में कही थी। जब देर शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। 16 अप्रैल को भी जब उसका पता नहीं चला। 17 अप्रैल को थाने में शिकायत के बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। इस बीच परिजनों ने 18 अप्रैल को इंस्टा पर वीडियो देखा जिसमें लक्की फांसी का फंदाबनाकर झूल रहा है। वह कह रहा है कि उसकी लाश को बिलासपुर के जंगल में ढूंड लें।

इसके बाद परिजनों मे हड़कंप मच गया। इसके बाद छात्र के पिता और परिजन पुलिस के साथ तलाश कर रहे थे इस दौरान 19 अप्रैल की सुबह उसकी लाश सरकंडा इलाके के चिल्हाटी में मिली है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। छावनी सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि 17 वर्षीय लक्की कुम्हारी थाना के जंजगिरी गांव का रहने वाला था। वहीं के मानसरोवर स्कूल में 12वीं पढ़ता था और कबड्डी भी खेलता था। पुलिस ने लोकेशन ट्रेस किया, तो 17 अप्रैल को उसका लास्ट लोकेशन बिलासपुर के तोरवा-सरकंडा क्षेत्र में मिला। छात्र ने आत्महत्या क्यों कि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है।

लायंस क्लब का वेबिनार: मधुमेह जागरुकता पर अहमदाबाद व मुंबई के डॉक्टरों ने दिए टिप्स
किसान अब 16 अगस्त तक करा सकेंगे फसल बीमा, छत्तीसगढ़ सरकार के प्रस्ताव पर केन्द्र सरकार ने दी सहमति
रघुनाथनगर में खुलेगा कॉलेज, जनता की शिकायत पर पटवारी निलंबित : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
खरोरा में मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा- समोदा बैराज निर्माण में गति, बायपास और गौरव पथ का होगा निर्माण
03 वर्षों से अधूरे पड़े 10 आश्रम-छात्रावास निर्माण कार्यों पर जिला प्रशासन की वस्तुस्थिति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कांग्रेस नेता की हादसे में मौत के बाद कोंडागांव में बवाल, भाजपा नेता की गिरफ्तारी को लेकर सड़क पर कांग्रेस
Next Article कोरबा का रहस्यमयी झरना: इस क्षेत्र के लोगों के लिए बना वरदान, 12 महीने बहता है पानी कोरबा का रहस्यमयी झरना: इस क्षेत्र के लोगों के लिए बना वरदान, 12 महीने बहता है पानी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?