ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बिजली कंपनी के कॉल सेंटर में कामकाज ठप्प…. वेतन नहीं मिलने से नाराज आपरेटरों ने किया काम बंद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

बिजली कंपनी के कॉल सेंटर में कामकाज ठप्प…. वेतन नहीं मिलने से नाराज आपरेटरों ने किया काम बंद

By @dmin
Published: April 23, 2021
Share
बिजली कंपनी के कॉल सेंटर में कामकाज ठप्प…. वेतन नहीं मिलने से नाराज आपरेटरों ने किया काम बंद
बिजली कंपनी के कॉल सेंटर में कामकाज ठप्प…. वेतन नहीं मिलने से नाराज आपरेटरों ने किया काम बंद
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के दुर्ग सर्किल में आने वाले सभी कॉल सेंटर से 22 अप्रैल से कामकाज ठप्प हो गया है। वेतन नहीं मिलने से नाराज आपरेटर कल से काम बंद हड़ताल पर हैं. आज सेक्टर-1 स्थित बिजली वितरण कंपनी के दफ्तर के बाहर एकत्रित होकर सभी आपरेटर ने विरोध प्रदर्शन किया। इससे बिजली संबंधी शिकायतों का निराकरण प्रभावित हो रहा है।
बिजली वितरण कंपनी के भिलाई – दुर्ग में स्थित सभी सब स्टेशन पर उपभोक्ता से जुड़ी शिकायतों के निराकरण के लिए कॉल सेंटर की स्थापना की गई है। इन सभी कॉल सेंटर का संचालन नोएडा की निजी कंपनी सीवाय फ्यूचर प्राइवेट लिमिटेड करती है। इस निजी कंपनी के द्वारा सामान्य वेतन पर स्थानीय युवाओं को आपरेटर के पद पर तैनात किया गया है। दुर्ग सर्किल में कॉल सेंटर का जिम्मा संभालने वाले 56 आपरेटर को मार्च महिने के वेतन का भुगतान अब तक नहीं किया गया है। जबकि कोरोना संक्रमण की भयावहता और लॉकडाउन के बावजूद सभी आपरेटर तीनों पाली में कॉल सेंटर में अपनी सेवा निरंतर दे रहे हैं।
सामान्य वेतन में निजी कंपनी के माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी में सेवा देने वाले आपरेटर का कहना है कि कोरोना काल में सभी के घर में राशन और चिकित्सा संबंधी समस्या बनी हुई है। ऐसे हालातों में मार्च का वेतन नहीं मिल पाने से सभी आपरेटर और उन पर आश्रित परिवार की दिक्कत बढ़ गई है। मौखिक और लिखित रूप से ध्यानाकर्षण कराने पर निजी कंपनी के प्रतिनिधि बिजली कंपनी से पिछले छह महीने का भुगतान नहीं होने का हवाला देकर वेतन दे पाने से इंकार कर रहे हैं। वहीं काम से निकाल देने की धमकी भी दी जा रही. आपरेटरों ने मामले में स्थानीय जनप्रतिनिधियों से कोरोना काल के विपरीत हालातों को देखते हुए उनके वेतन भुगतान के लिए पहल करने का आग्रह किया है।

समस्याओं से त्रस्त भाजपा पार्षदों ने की आयुक्त और महापौर से मुलाकात, 24 पार्षदों ने बताई अपनी समस्या
घर बैठे अपनी शिकायतें सरकार तक पहुंचाएं, दुर्ग जिला प्रशासन ने बनाया सारथी ऐप, 21 मई को सीएम बघेल करेंगे लॉन्च
देश के प्रमुख शहरों में रेल संचालन क्षमता दोगुनी करने की ऐतिहासिक योजना, रायपुर में भी योजना में शामिल
कर्ज में दी गई छूट पर सुप्रीम कोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश: अपना रुख स्पष्ट करें सरकार
शेयर मार्केट पर ओमिक्रॉन की ‘नजर’: चंद मिनटों में 10 लाख करोड़ रुपये का नुकसान, सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article IRCTC will see changes in new year: 10,000 tickets will पुडुचेरी में आज रात 10 बजे से 4 दिन के लिए लागू रहेगा लॉकडाउन….. आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य सेवाओं पर रहेगी पाबंदी
Next Article श्रीकंचनपथ 189 # 23 april 2021

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?