ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ‘बिजली बकायादारों के बच्चों को परीक्षा से रोको’
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

‘बिजली बकायादारों के बच्चों को परीक्षा से रोको’

By @dmin
Published: January 4, 2020
Share
SHARE

चंडीगढ़. हरियाणा सरकार में ऊर्जा मंत्री रंजीत चौटाला ने पिछले दिनों यह प्रस्ताव दिया था कि बिजली का बिल नहीं भरनेवालों के बच्चों को परीक्षाओं में न बैठने दिया जाए। इस प्रस्ताव पर अभी घमासान मचा था कि सूबे के शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने भी चौटाला का समर्थन कर दिया है। पाल ने कहा कि इस तरह की नीति में कोई बुराई नहीं है।

शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रस्ताव पर चर्चा हुई है। लेकिन इसे कब लागू किया जाना है, यह तय किया जाना बाकी है। यह चर्चा की गई थी कि नौकरी के लिए आवेदक करनेवालों का बिजली विभाग को कोई बकाया नहीं होना चाहिए।

परीक्षा के लिए बिजली विभाग से एनओसी का प्रस्ताव
गुरुवार को ऊर्जा मंत्री ने सिरसा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था कि प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने के लिए सभी बिजली उपभोक्ताओं के वार्डों के लिए बिजली विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र अनिवार्य किया जाना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि राज्य के ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में बकाएदारों के एक हिस्से से बकाया वसूलने के लिए कठोर उपायों की आवश्यकता है।

‘बिजली दरों में कमी के बावजूद ऐसा हो रहा’
चौटाला के सुझाव का समर्थन करते हुए पाल ने कहा, ‘पिछली बीजेपी सरकार ने पहले ही बकाएदारों को पर्याप्त राहत प्रदान की थी। बिजली दरों में भी कमी की थी। पर, कुछ लोगों ने अपने बिजली बिलों को जमा नहीं करने की आदत बना ली है जो कि गलत है।’

‘हमें आदत बदलना होगा’
शिक्षा मंत्री ने आगे कहा, ‘इसका कारण आर्थिक कमजोरी नहीं है। लोगों को अपनी आदतों को थोड़ा बदलना चाहिए और समय पर अपने बिजली बिलों का भुगतान करना चाहिए। ऐसा करने से, वे न केवल सरकार की मदद करते हैं, बल्कि जुर्माना के साथ अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करने से भी बचते हैं।’

‘किसी के साथ अन्याय नहीं’
इस सवाल पर कि प्रतियोगी परीक्षाओं से छात्रों को रोकना कितना उचित है, पाल ने कहा, ‘किसी के साथ अन्याय नहीं हो रहा है। आदतन बकाएदारों को राशि जमा करना ही उचित है।’

तेन्दूपत्ता संग्रहण : वनांचल में बिखरी हरे सोने की चमक, लक्ष्य का 50 फीसदी से अधिक तेंदूपत्ता का संग्रहण
लोकसभा चुनाव में भी चलेगी पीएम मोदी की गारंटी, भाजपा ने खेला नए चेहरों पर दांव
83 तेजस मिलने से और ताकतवर होगी भारतीय वायुसेना, 48000 करोड़ के सौदे पर लगी मुहर, जानें कब तक होगी डिलीवरी
छत्तीसगढ़ रेरा का बड़ा फैसला : रजत बिल्डर को लौटानें होंगे 57.97 लाख रुपये… आबंटी के पक्ष में फैसला
सीएम भूपेश बघेल कैबिनेट की आज बैठक : कई अहम प्रस्तावों को मिल सकती हैं मंजूरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article संविधान की प्रस्तावना से हटे ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्द: आरएसएस
Next Article ईरान में अमेरिकी कार्रवाई पर क्या है विदेशी मीडिया का रुख

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?