ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बीजापुर एनकाउंटर अपडेट : सीजी-महाराष्ट्र बॉर्डर पर मुठभेड़, 12 नक्सली ढेर…. दो जवान भी शहीद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BijapurBreaking NewsChhattisgarhCrimeFeatured

बीजापुर एनकाउंटर अपडेट : सीजी-महाराष्ट्र बॉर्डर पर मुठभेड़, 12 नक्सली ढेर…. दो जवान भी शहीद

By Mohan Rao
Published: February 9, 2025
Share
नक्सल मुक्त बस्तर
SHARE

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में एक और बड़ा एनकाउंटर हुआ है बीजापुर के नेशनल पार्क एरिया में । छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में जवानों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया है। यही नहीं मुठभेड़ में 2 जवान भी शहीद हो गए हैं और 2 जवान घायल हो गए। सुरक्षाबलों ने सभी नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं। फिलहाल मृत नक्सलियों की पहचान की जा रही है। बीजापुर के नेशनल पार्क इलाके में सर्चिंग जारी है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।

बताया जा रहा है कि बीजापुर के नेशनल पार्क एरिया इलाके में बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद फोर्स को सर्चिंग के लिए रवाना किया गया। रविवार की सुबह फोर्स नक्सलियों के करीब पहुंच चुकी थी। इस दौरान नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। दोनों ओर से फायरिंग जारी है। बताया जा रहा है कि सुरक्षा बलों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया है। मारे गए नक्सलियों में बड़े लीडर व इनामी भी शामिल हैं। मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र की सर्चिंग की जा रही है। बताया जा रहा है कि मारे गए नक्सलियों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।

पुलिस को मिली थी नक्सलियों की मौजूदगी सूचना
बस्तर आईजी सुंदराराज पी ने बताया कि सुंदरराज पी ने बताया कहा कि, माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद फोर्स को मौके के लिए निकाला गया था। बीजापुर डीआजी, एसटीएफ और बस्तर फाइटर्स के जवानों ने नक्सलियों को घेरा। उन्होंने बताया कि रविवार को सुबह से ही रुक-रुककर गोलीबारी हो रही है। नक्सलियों को भारी नुकसान हुआ है और कितने नक्सली मारे गए यह अभी स्पष्ट नहीं है। यह संख्या 12 के ऊपर हो सकती है। मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। मौके से बड़ी संख्या में हथियार और विस्फोटक भी बरामद किए गए हैं। वहीं दोनों घायल जवानों की हालत खतरे से बाहर है। उन्हें हायर सेंटर में बेहतर इलाज के लिए भेजा जाएगाl इसके साथ ही अतिरिक्त बल को बैकअप के लिए मौके पर भेजा गया है। फिलहाल जवानों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है जल्द ही मारे गए नक्सलियों की एग्जेक्ट संख्या बताई जाएगी।

आईपीएल 2025 का शेड्यूल जारी : कोलकाता और आरसीबी के बीच 22 मार्च को होगा पहला मुकाबला
कृषक सह श्रमिक सम्मेलन : दस साल पंजीकृत रहे 60 वर्ष पूरी कर चुके श्रमिकों को जीवन भर मिलेगा 1500 रुपए पेंशन
लापरवाही: फ्रैक्चर था कूल्हे की हड्डी में और डॉक्टरों ने कर दिया दिल का आपरेशन, मरीज की मौत
हेडकॉन्स्टेबल की पत्नी व बेटी का हत्यारा कुलदीप साहू गिरफ्तार, बलरामपुर में पुलिस ने दबोचा
अंबिकापुर में मधुमक्खियों के हमले से बुजुर्ग की मौत, टहलने निकला था बुजुर्ग… बचने का भी नहीं मिला मौका
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दुर्ग जिला अस्पताल में बच्चों की अदला बदली : DNA रिपोर्ट के बाद शबाना और साधना को सौंपे गए बच्चे
Next Article shreekanchanpath 117 # 09 February 2025

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?