बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शनिवार को हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। यहां सुरक्षाबलों ने शीर्ष नक्सली लीडर दिलीप बेदजा समेत चार माओवादियों को मार गिराया। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से चार शव व दो एके-47 राइफलें व अन्य हथियार व गोला-बारूद बरामद किए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि नक्सल कमांडर पापा राव और डिविजनल कमेटी सदस्य दिलीप बेदजा अपने साथियों के साथ है। सूचना के बाद सुरक्षाबलें द्वारा नक्सली विरोधी अभियान शुरू किया गया था। इसी दौरान शनिवार सुबह जिले के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र की जंगली पहाड़ियों में मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में पहले तो दो नक्सलियों के मारे जाने की बात सामने आई। शामम होते होते संख्या बढ़ गई। खासबात यह है कि इस मुठभेड़ में टॉप लीडर दिलीप बेदचा मारा गया।
इस पूरे अभियान में पुलिस की विशेष टास्क फोर्स, जिला रिजर्व गार्ड व सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन के जवान शामिल थे। मारे गए अन्य नक्सलियों की पहचान नहीं हुई है। पुलिस ने बताया कि दिलीप बेदजा नेशनल पार्क एरिया समिति में सक्रिय था और कई हमलों में शामिल था। बता दें इस साल अब तक 18 नक्सली मारे जा चुके हैं। इससे पहले तीन जनवरी को बीजापुर सहित सात जिलों वाले बस्तर क्षेत्र में दो मुठभेड़ों में 14 नक्सलियों को मार गिराया गया था।




