ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बिहार: पार्टियों का आयोग को पत्र, कोरोना, बाढ़ के कारण चुनाव स्थगित करने की मांग की
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

बिहार: पार्टियों का आयोग को पत्र, कोरोना, बाढ़ के कारण चुनाव स्थगित करने की मांग की

By @dmin
Published: August 2, 2020
Share
बिहार: पार्टियों का आयोग को पत्र, कोरोना, बाढ़ के कारण चुनाव स्थगित करने की मांग की
बिहार: पार्टियों का आयोग को पत्र, कोरोना, बाढ़ के कारण चुनाव स्थगित करने की मांग की
SHARE

पटना (एजेंसी)। बिहार में राजनीतिक दलों ने कोविड-19 और बाढ़ के कारण राज्य में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव स्थगित करने का अनुरोध किया है। शनिवार को जहां राज्य में कोरोना संक्रमितों के सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए वहीं लगभग पांच मिलियन (50 लाख) लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।
कुछ दिनों पहले चुनाव आयोग ने बिहार में राजनीतिक दलों से मौजूदा स्थिति के मद्देनजर चुनाव कराने के बारे में सुझाव मांगे थे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) को छोड़कर सभी प्रमुख दलों ने राज्य विधानसभा चुनाव स्थगित करने के लिए कहा है। 
इन राजनीतिक दलों (सात राष्ट्रीय और 43 क्षेत्रीय) ने 31 जुलाई की निर्धारित समयसीमा तक आयोग के पैनल को अपना जवाब भेज दिया है। भाजपा की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) ने भी चुनाव आयोग से कहा है कि राज्य में मौजूदा चुनौतीपूर्ण स्थिति में चुनाव नहीं होने चाहिए।
कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पहले ही चुनाव स्थगित करने की मांग कर चुके हैं। वहीं भाजपा और जदयू का कहना है कि वे तैयार हैं और इसका फैसला उन्होंने चुनाव आयोग पर छोड़ दिया है। बिहार में अक्तूबर-नवंबर में चुनाव होने की संभावना है। भाजपा और जदयू को छोड़कर ज्यादातर राजनीतिक दलों ने चुनाव संबंधी काम शुरू नहीं किया है।
इसी बीच शनिवार को राज्य में कोविड-19 मामलों में सबसे ज्यादा वृद्धि देखी गई। बिहार में संक्रमण के 3,521 नए मामले सामने आए जबकि 14 मरीजों ने वायरस की वजह से जान गंवा दी। मीडिया ब्रीफिंग के दौरान बिहार के स्वास्थ्य सचिव लोकेश कुमार सिंह ने कहा, ‘शनिवार को 3,521 नए मामले दर्ज किए गए। 31 जुलाई को 2,502 और 30 जुलाई को 1,019 नमूनों की जांच हुई। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या 54,508 हो गई। इसमें से 18,722 सक्रिय मामले हैं।Ó इसके अलावा राज्य बाढ़ का प्रकोप भी झेल रहा है। राज्य के 14 जिले बाढ़ की चपेट में हैं।

राजस्थान दुष्कर्म मामला: भाजपा का राहुल-प्रियंका पर हमला, कहा- पीडि़ता और परिवार से मिलने तक नहीं गए
कोरोना के नए मामलों में इजाफा, 24 घंटे में 12,591 केस, सक्रिय मामले 65 हजार के पार
21-22 के निगम बजट में विधायक वोरा ने दिए सुझाव… कहा- बजट में जनभावनाओं का रखा जाए विशेष ध्यान
Breaking News : लालकृष्ण आडवाणी को मिलेगा भारत रत्न, पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी जानकारी
अटल टनल से 800 मीटर दूर बनेगी देश की सबसे लंबी रेल सुरंग, 13.5 किमी होगी लंबाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Commendable efforts of Andhra Mahila Mandali आंध्र महिला मंडली का सराहनीय प्रयास: कोरोना की लड़ाई में अहम भूमिका निभा रहे पुलिस कर्मियों का किया सम्मान
Next Article नासा की नई तस्वीरों से जगी भारत की उम्मीद, चंद्रयान मिशन को लेकर फिर बढ़ी दिलचस्पी नासा की नई तस्वीरों से जगी भारत की उम्मीद, चंद्रयान मिशन को लेकर फिर बढ़ी दिलचस्पी

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?