ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बिहार चुनाव: नीतीश से मिले मांझी, एनडीए में होगी वापसी या फिर चलाएंगे ‘तीर’
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

बिहार चुनाव: नीतीश से मिले मांझी, एनडीए में होगी वापसी या फिर चलाएंगे ‘तीर’

By @dmin
Published: August 27, 2020
Share
बिहार चुनाव: नीतीश से मिले मांझी, एनडीए में होगी वापसी या फिर चलाएंगे 'तीर'
बिहार चुनाव: नीतीश से मिले मांझी, एनडीए में होगी वापसी या फिर चलाएंगे 'तीर'
SHARE

पटना (एजेंसी)। हिंदुस्तान आवामी मोर्चा के नेता जीतन राम मांझी ने गुरुवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। मांझी नीतीश से मिलने के लिए उनके पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे। उनके साथ जेडीयू नेता विजय चौधरी भी मौजूद रहे। 
दोनों ही नेताओं ने काफी लंबे समय तक एक-दूसरे के साथ चर्चा की। बिहार में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बताया गया है कि इस बैठक में मांझी के एनडीए में शामिल होने के संबंध में अंतिम दौर की बातचीत हुई है। 
माना जा रहा है कि मांझी की हिंदुस्तान आवामी मोर्चा का जेडीयू में विलय या एनडीए में वापसी हो सकती है, लेकिन फिलहाल इस पर मंथन जारी है। हालांकि, ये बात लगभग स्पष्ट हो चुकी है कि मांझी एनडीए खेमे से चुनावी मैदान में उतरेंगे। 
वहीं, मुख्यमंत्री आवास में बैठककर मांझी मीडिया से मुखातिब तो जरूर हुए, लेकिन उन्होंने बैठक के बाबत कोई जानकारी साझा नहीं की। मांझी ने कहा, मैंने अपने क्षेत्र के मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की, लेकिन इसमें राजनीति को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है। एक-दो दिनों में सब साफ हो जाएगा। 
गौरतलब है कि 20 अगस्त को मांझी ने अपनी पार्टी के नेताओं की बैठक बुलाई। बैठक के समापन पर मांझी ने एलान किया कि वह महागठबंधन से अलग हो रहे हैं। हाल ही में, मांझी ने कहा था कि वह 30 अगस्त तक यह साफ कर देंगे कि वह चुनाव में किस पार्टी का साथ देंगे। 

बड़ी उपलब्धि: अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में 200 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने रोनाल्डो , गोल कर मनाया जश्न
रत्नावली कौशल ने जगह जगह फहराया तिरंगा, शानदार वक्तव्य से जीत लिया लोगों का दिल
शहर के विकास की दिशा में प्रयासरत विधायक वोरा ने बजट 21-22 में लोनिवि से मांगी राशि
प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का छत्तीसगढ़ दौरा: कल कांकेर में गरजेंगे शाह, 23 व 24 को पीएम नरेंद्र मोदी की सभा
छत्तीसगढ़ में फिर पांव पसार रहा कोरोना, 16 जिलों में मिले 94 नए मरीज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article GST परिषद की 41वीं बैठक: कोविड-19 के कारण इस साल जीएसटी संग्रह बुरी तरह प्रभावित GST परिषद की 41वीं बैठक: कोविड-19 के कारण इस साल जीएसटी संग्रह बुरी तरह प्रभावित
Next Article Plantation done in the city to increase the beauty शहर की सुंदरता व हरियाली का दायरा बढ़ाने शहर में किया गया पौधरोपण….. दो माह में रोपे 5412 पौधे

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?