ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बिहार चुनाव : भाजपा प्रत्याशियों में पीएम मोदी के बाद सबसे ज्यादा सीएम योगी की डिमांड
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

बिहार चुनाव : भाजपा प्रत्याशियों में पीएम मोदी के बाद सबसे ज्यादा सीएम योगी की डिमांड

By @dmin
Published: October 12, 2020
Share
Big decision of Yogi government before cabinet expansion
Big decision of Yogi government before cabinet expansion
SHARE

पटना (एजेंसी)। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में वैसे तो कई नाम हैं लेकिन बिहार के भाजपा प्रत्याशी पीएम मोदी के बाद यूपी सीएम योगी की सभी अपने क्षेत्र में चाहते हैं। ऐसे में एक बार फिर से योगी बिहार चुनाव में स्टार प्रचारकों की लिस्ट में होंगे।
उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद से जिस भी प्रदेश में चुनाव हुए हैं सीएम योगी वहां प्रचार करने जरूर गए हैं। बात चाहेे कर्नाटक, त्रिपुरा और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव की हो या फिर दिल्ली चुनाव की। वह स्टार प्रचारक के रूप में मैदान में उतरे। भाजपा नेताओं के मुताबिक योगी की सभा में भीड़ उमड़ती है और उन्हें लोग ध्यान से सुनते भी हैं, इस लिए बिहार के अधिकांश प्रत्याशी उनकी जनसभा कराना चाहते हैं। इसके अलावा योगी की डिमांड इसलिए भी ज्यादा है क्योकि वह मुख्यमंत्री होने के साथ-साथ गोरखपुर के गोरक्ष पीठ के महंत भी हैं। बिहार में ऐसे लोगों की संख्या बहुत अधिक है जिनकी इस मठ में आस्था है। बिहार से हजारों-लाखों की संख्या में लोग मकर सक्रांति पर आयोजित उत्सव में शामिल होने के लिए गोरक्ष पीठ आते हैं।
बिहार के एक बड़े भाजपा नेता ने बताया कि प्रचारकों की लिस्टजारी हो जाने के बाद अब नेताओं के कार्यक्रम तय हो रहे हैं। इसकी घोषणा जल्द ही हो जाएगी कि कौन नेता कहां रैली करेगी। वैसे पार्टी ने इसका ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया है।

स्टार प्रचारक लिस्ट में यह नेता शामिल
पीएम मोदी के अलावाा, भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, योगी आदित्यनाथ, दिल्ली प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और अभिनेता मनोज तिवारी, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस, बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के अलावे प्रदेश अध्यक्ष डॉ़ संजय जायसवाल, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधामोहन सिंह और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का नाम शामिल है। इसके साथ ही भाजपा की सूची में स्मृति ईरानी और बिहार की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष निवेदिता सिंह का नाम भी है। बिहार के कई नेताओं को इस सूची में शामिल किया गया है।

पीएम आवास योजना 2.0 में 435 करोड़ की स्वीकृति, सीएम ने कहा- ‘सभी के लिए आवास’ के संकल्प को मिलेगी नई गति
जान हथेली पर रखकर कार को यू-टर्न लिया, लोगों ने कहा- बहुत हैवी ड्राइवर, देखे वीडियो
महबूबा मुफ्ती के झंडे वाले बयान पर मचा बवाल, विहिप ने दे दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
जन्मदिन की खुशियां मातम में बदली: पिता की लाईसेंसी बंदूक से खेल रहा था बर्थडे बॉय… खुद पर ही चल गई गोली
बड़ी कार्रवाई: एनआईए की छापेमारी, दो घरों से भारी मात्रा में पिस्टल व हैंड ग्रेनेड बरामद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राज ठाकरे का योगी पर पलटवार, कहा- बिना अनुमति महाराष्ट्र नहीं आने चाहिए प्रवासी मजदूर जनता से बोले मुख्यमंत्री- फैसला कर लीजिए, आप मास्क लगाएंगे या हम लॉकडाउन लगाएं
Next Article अभी बहुत से राज्य नहीं खोलना चाहते स्कूल, कुछ त्योहार के बाद लेंगे फैसला अभी बहुत से राज्य नहीं खोलना चाहते स्कूल, कुछ त्योहार के बाद लेंगे फैसला
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?