भिलाई। बिहार चुनाव के आखरी चरण में कांग्रेस पार्टी में पूरी ताकत लगा दी है। जिसके तहत बिहार में युवा कांग्रेस के नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है वही भिलाई के युवा नेता व राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद शाहिद को कटिहार के प्राणपुर भेजा गया है। जहा कांग्रेस प्रत्याशी तौकीर आलम चुनाव लड़ रहे है जो युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव भी हैं।
मो शाहिद ने बताया हम गांव गांव जा कर कांग्रेस के पक्ष में माहौल बना रहे हैं। हमारी बूथ स्तर की भी सभी तैयारियां हो चुकी है हम चुनाव लडऩे व जीतने के लिए पूर्ण रूप से तैयार है। बिहार की जनता ने परिवर्तन का मूड बना लिया है और इस बार सत्तापक्ष को करारी हार मिलेगी।





