ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bihar Election 2020: जेल में बंद बाहुबली आनंद मोहन की पत्नी राजद में हुईं शामिल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

Bihar Election 2020: जेल में बंद बाहुबली आनंद मोहन की पत्नी राजद में हुईं शामिल

By @dmin
Published: September 28, 2020
Share
Bihar Election 2020: जेल में बंद बाहुबली आनंद मोहन की पत्नी राजद में हुईं शामिल
Bihar Election 2020: जेल में बंद बाहुबली आनंद मोहन की पत्नी राजद में हुईं शामिल
SHARE

पटना (एजेंसी)। बिहार के विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा हो चुकी है। बिहार के बाहुबली नेता और पूर्व सासंद आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद सोमवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में शामिल हो गई हैं। राजद की सदस्यता लेते ही लवली ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार जुल्मी सरकार है। उन्होंने आनंद मोहन समेत सभी बड़े नेताओं को जेल भेजने का काम किया है।
राजद में शामिल होने से पहले लवली आनंद ने तेजस्वी यादव से मुलाकात की। लवली आनंद ने कहा कि नीतीश सरकार ने उन्हें धोखा दिया है। वे राजद के साथ खड़ी हैं। तेजस्वी यादव उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपेंगे उसे निभाने के लिए तैयार हैं। ये सरकार धोखेबाज है लेकिन जनता अब उन्हें हिसाब सिखाएगी। हमारे साथ सभी वर्ग के लोग हैं।
पूर्व सांसद के राजद की सदस्यता लेने के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि वे पूरी ताकत के साथ पार्टी के लिए काम करेंगी। लवली आनंद ने कहा कि आज से मैं पूरे तन-मन-धन से राजद की हो गई हूं। वहीं आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद ने कहा कि हमारे साथ धोखा हुआ है। महाराणा प्रताप जयंती के दिन क्या कहा गया था और क्या किया गया है।

कौन हैं आनंद मोहन
बता दें कि आनंद मोहन एक जमाने में उत्तरी बिहार के कोसी क्षेत्र के बाहुबली कहलाया करते थे। उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1990 में हुई थी। तब वे पहली बार सहरसा से विधायक बने थे। 1994 में उनकी पत्नी लवली आनंद वैशाली लोकसभा का उपचुनाव जीतकर संसद भवन पहुंची थीं। समता पार्टी के टिकट पर आनंद मोहन ने जेल से ही 1996 का लोकसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। वे दो बार सांसद रह चुके हैं। वहीं उनकी पत्नी एक बार सांसद चुनी गई हैं। वे गोपालगंज के डीएम जी. कृष्णैया की हत्या के मामले में फिलहाल जेल में बंद हैं।

यूपी में आबादी कंट्रोल की मुहिम के बीच बोले शरद पवार- इसी से बेहतर होगी देशवासियों की जिंदगी
भीड़ में ना निकलें, घर पर सुरक्षित रहकर मनाएं होली: सांसद विजय बघेल
तबियत बिगडऩे की वजह से नकुल मेहता हुए हॉस्पिटल में एडमिट…
कोरोना के टीके पर खुशखबरी: फरवरी तक आ सकती है देसी वैक्सीन
नक्सल विरोधी अभियान में एक और सफलता, सुकमा में 18 नक्सलियों ने किया सरेंडर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Shaurya Memorial being built by the initiative of MLA and Mayor Devendra… ..The statue of Shaheed Bhagat Singh, weighing 5 tons, made from metalgun… will be installed here विधायक व महापौर देवेंद्र की पहल से बन रहा शौर्य स्मारक….. मेटलगन से बन रही 5 टन वजनी शहीद भगत सिंह की प्रतिमा… यहां होगी स्थापित
Next Article कंगना रणौत मामले में हाईकोर्ट ने संजय राउत से पूछा- बताएं किसे कहा था हरामखोर कंगना रणौत मामले में हाईकोर्ट ने संजय राउत से पूछा- बताएं किसे कहा था हरामखोर

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?