ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: टी-20 विश्वकप में बड़ा उलटफेर : अमेरिका ने पाकिस्तान को सूपर ओवर में हराया, भारतीय युवाओं ने चटाई धूल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedSportsWorld

टी-20 विश्वकप में बड़ा उलटफेर : अमेरिका ने पाकिस्तान को सूपर ओवर में हराया, भारतीय युवाओं ने चटाई धूल

By Mohan Rao
Published: June 7, 2024
Share
अमेरिका ने पाकिस्तान को हराया
SHARE

न्यूयार्क (एजेंसी)। टी20 विश्व कप 2024 में पाकिस्तानी टीम की शर्मनाक शुरुआत हुई। अमेरिका ने टी20 विश्व कप 2024 ग्रुप-ए के मैच में 2009 के चैंपियन पाकिस्तान को सुपरओवर में हरा दिया है। यह मुकाबला टेक्सास के डलास के ग्रैंड प्रियरी स्टेडियम में खेला गया। दोनों टीमों ने बराबर स्कोर किया और मैच का निर्णय सूपर ओवर से हुआ। सूपर ओवर में अमेरिका ने पाकिस्तान को हराते हुए टूर्नामेंट का पहला बड़ा उलफेर कर दिया। इस जीत के साथ अमेरिका की टीम ग्रुप-ए में दो जीत और चार अंक के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है। वहीं, भारत एक मैच के बाद दो अंक लेकर दूसरे स्थान पर है।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 159 रन बनाए थे। कप्तान बाबर आजम ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए थे। जवाब में अमेरिका की टीम भी 20 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 159 रन बना सकी। कप्तान मोनांक पटेल ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए। इसके बाद मैच सुपर ओवर में पहुंचा। अमेरिका ने सुपरओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम छह गेंद पर 13 रन ही बना सकी। मोनांक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पाकिस्तान का अगला मैच नौ जून को भारत से है। वहीं, अमेरिका की टीम अब 12 जून को भारत से भिड़ेगी।

अमेरिका की जीत में कप्तान मोनांक पटेल और सौरभ नेत्रवालकर का अहम योगदान रहा। मोनांक ने अमेरिका के चेज में 50 रन की पारी खेली। वहीं, सौरभ ने सुपरओवर में गजब की गेंदबाजी की और 19 रन नहीं बनाने दिया। बाएं हाथ के मध्यम तेज गति के गेंदबाज सौरभ का जन्म 1991 में मुंबई में हुआ था। उन्होंने 2008-09 कूच बिहार ट्रॉफी में छह मैचों में 30 विकेट लिए थे। इसके बाद उनका चयन 2010 अंडर-19 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में हुआ था। विश्व कप से ठीक पहले वह दक्षिण अफ्रीका में त्रिकोणीय सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। वहीं मोनांक का जन्म 1993 में गुजरात के आनंद में हुआ था। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने 2018 में अमेरिका के लिए खेलना शुरू किया और तब से उसी टीम के लिए खेल रहे हैं। मोनांक अंडर-16 और अंडर-18 क्रिकेट में गुजरात का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

जानिए क्या-क्या हुआ सुपरओवर में

सुपरओवर में अमेरिका ने बनाए 18 रन
सुपरओवर में अमेरिका के लिए एरॉन जोंस और हरमीत सिंह बल्लेबाजी के लिए आए। वहीं, पाकिस्तान की ओर से गेंदबाजी करने मोहम्मद आमिर आए। पहली गेंद पर जोंस ने चौका लगाया। दूसरी गेंद पर दो रन आए। कुल 6 रन हुए। तीसरी गेंद पर यॉर्कर पर जोंस ने एक रन लिया। कुल 7 रन हुए। अगली गेंद वाइड रही और इस पर एक रन भी ले लिया। यानी दो रन आए और कोई गेंद भी नहीं हुआ। कुल 9 रन हुए। चौथी गेंद पर एक रन आया। कुल 10 रन हुए। अगली गेंद फिर वाइड रही। इस पर फिर अमेरिकी बल्लेबाजों ने एक रन लिया और दो रन बने। कुल 12 रन हुए। पांचवीं गेंद पर जोंस ने दो रन लिए। कुल 14 रन हुए। अगली गेंद फिर वाइड रही। इस पर फिर अमेरिकी बल्लेबाजों ने एक रन लिया। फिर पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने ओवर थ्रो किया और अमेरिकी खिलाड़ियों ने दूसरा रन लिया। यानी बिना गेंद के तीन रन बने। कुल 17 रन हुए। आखिरी गेंद पर अमेरिकी खिलाड़ियों ने एक रन लिया। जोंस रन आउट हुए। अमेरिका ने सुपर ओवर में कुल 18 रन बनाए। पाकिस्तान को मैच जीतने के लिए 19 रन की जरूरत थी।

पाकिस्तान को 19 रन का मिला लक्ष्य
सुपरओवर में पाकिस्तान के लिए इफ्तिखार अहमद और फखर जमां बल्लेबाजी के लिए आए। वहीं, अमेरिका की ओर से गेंदबाजी करने सौरभ नेत्रवालकर आए। पहली गेंद पर गेंद ने बल्लेबाज इफ्तिखार को बीट किया। कोई रन नहीं बना। दूसरी गेंद पर इफ्तिखार ने चौका लगाया। कुल चार रन हुए। तीसरी गेंद पर सौरभ ने इफ्तिखार को मिलिंद कुमार के हाथों कैच कराया। इस गेंद पर कोई रन नहीं बना। कुल 4 रन हुए। पाकिस्तान को तीन गेंद में 14 रन चाहिए थे। फिर शादाब खान बल्लेबाजी के लिए आए। पाकिस्तान को तीन गेंद में 14 रन चाहिए थे। स्ट्राइक पर शादाब थे। चौथी गेंद पर गेंद शादाब के पैर से लगकर चौके के लिए चली गई। कुल 10 रन हुए। पाकिस्तान को दो गेंद में 9 रन चाहिए थे। पांचवीं गेंद पर दो रन बने। कुल 11 रन हुए। पाकिस्तान को एक गेंद में सात रन चाहिए थे। छक्का लगता तो एक और सुपरओवर होता। आखिरी गेंद पर शादाब सिर्फ एक रन बना सके। पाकिस्तान सुपर ओवर में अमेरिका के 18 रन के जवाब में 13 रन ही बना सका।

राजधानी में फिर चाकूबाजी…. युवक की चाकू से गोदकर हत्या…. तीन संबिग्ध पुलिस हिरासत में
बच्चों के संतुलित विकास हेतु आयोडीन युक्त नमक का सेवन जरूरी
15 दिसम्बर तक किसान करा सकेंगे रबी फसलों का बीमा…
महाविजय: कोहली के 100वें टेस्ट में भारत की विराट जीत, श्रीलंका को बुरी तरह हराया, जडेजा ने किया कमाल
भिलाई के विकास में जुड़ेगा एक नया आयाम, सेेंटर ऑफ अट्रैक्शन होगा यह तालाब, बोटिंग सहित तमाम सुविधाओं से होगा लैस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ सस्टनेबिलिटी एंड रिजनरेटिव डेव्हलपमेंट के मामले में बनेगा अग्रणी राज्य
Next Article CG Crime : पत्नी की चाकू गोदकर हत्या, मीरादतार मजार में इलाज कराने पहुंची थी महिला
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?