ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: माफिया मुख्तार अंसारी की बड़ी मुश्किल : 32 साल पुराने अवधेश राय हत्याकांड में मिली उम्रकैद की सजा, एक लाख का जुर्माना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

माफिया मुख्तार अंसारी की बड़ी मुश्किल : 32 साल पुराने अवधेश राय हत्याकांड में मिली उम्रकैद की सजा, एक लाख का जुर्माना

By Mohan Rao
Published: June 5, 2023
Share
मुख्तार अंसारी को उम्रकैद की सजा
SHARE

वाराणसी। बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। 32 साल पुराने वाराणसी के बहुचर्चित अवधेश राय हत्याकांड में एमपी-एलएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश अवनीश गौतम की अदालत ने माफिया मुख्तार अंसारी को उम्र कैद की सजा सुनाई है। साथ ही एक लाख रुपए से ज्यादा का जुर्माना भी लगा है।

बीते एक साल में मुख्तार अंसारी को चार मामलों में सजा सुनाई जा चुकी है। लेकिन इन सभी मामलों में अवधेश राय हत्याकांड में उसे पहली बार उम्र कैद की सजा सुनाई गई है। अधिवक्ता अनुज यादव ने बताया कि दिनदहाड़े अवधेश राय की हत्या की गई थी। 32 साल पुराने इस मामले में एमपी-एलएलए कोर्ट ने मुख्य आरोपी मुख्तार अंसारी को दोषी करार दिया है। घटना के दो चश्मदीद गवाहों ने गवाही दी। एमपी-एमएलए कोर्ट में सिर्फ मुख्तार अंसारी का केस चल रहा था, बाकी अभियुक्तों का मामला इलाहाबाद के जिला न्यायलय में लंबित है।

बता दें तीन अगस्त 1991 को वाराणसी के चेतगंज थाना क्षेत्र के लहुराबीर इलाके में रहने वाले कांग्रेस नेता अवधेश राय अपने भाई अजय राय के साथ घर के बाहर खड़े थे। सुबह के समय एक वैन से आए बदमाशों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। अवधेश राय को गोलियों से छलनी कर दिया गया। अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना से पूरा पूर्वांचल सहम उठा था। पूर्व विधायक अजय राय ने इस मामले में मुख्तार अंसारी को मुख्य आरोपी बनाया। साथ में भीम सिंह, कमलेश सिंह व पूर्व विधायक अब्दुल कलाम और राकेश न्यायिक का भी नाम रहा। इनमें से कमलेश व अब्दुल कलाम की मौत हो चुकी है। राकेश न्यायिक का केस प्रयागराज कोर्ट में चल रहा है।

लोक निर्माण मंत्री ने नवा रायपुर में मुख्यमंत्री और मंत्रियों के आवास निर्माण की प्रगति का जायजा लिया
सरकारी स्कीम में निवेश के नाम पर लाखों की ठगी, शातिर ने नौकरी लगाने के नाम भी कइयों से ठगे रुपए… अपराध दर्ज
विश्व दिव्यांग दिवस: श्री मानव सेवा फाउंडेशन ने दृष्टि बाधित बच्चों को बांटी टी-शर्ट व लेखन साम्रगी
जल जीवन मिशन मोबाइल ऐप लॉन्च के मौके पर बोले पीएम- पानी का उपयोग प्रसाद की तरह करें
यूपी में सड़क हादसा, छत्तीसगढ़ के तीन लोगों की मौत…. सीएम साय ने जताई संवेदना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 232 # 05 June 2023
Next Article तितली बनकर होश उड़ाती नजर आईं पलक तिवारी, खूबसूरती देखकर फैंस हुए बेताब
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?