ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सुकमा में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, मुठभेड़ में मारा गया पांच लाख का इनामी नक्सली
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedSukma

सुकमा में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, मुठभेड़ में मारा गया पांच लाख का इनामी नक्सली

By Mohan Rao
Published: September 15, 2024
Share
मुठभेड़ में मारा गया पांच लाख का इनामी नक्सली
SHARE

सुकमा। छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान में पुलिस व सुरक्षाबलों को लगातार सफलता मिल रही है। इसी कड़ी में शनिवार को सुकमा में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। यहां के  चिंतागुफाथाना क्षेत्र के ग्राम तुमालपाड के जंगल में पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने एक पांच लाख के इनामी नक्सली को ढेर कर दिया। जवानों ने बड़ी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद की है।

एएसपी आकाश राव ने बताया कि जिला सुकमा में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में जिला सुकमा थाना चिंतागुफा क्षेत्रान्तर्गत छोटेकेड़वाल, बड़ेकेड़वाल, सिंघनमड़गू, तुमालपाड़ व आस-पास क्षेत्र में कोंटा एरिया कमेटी एवं पीएलजीएल बटालियन के नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना पर थाना चिंतागुफा क्षेत्रान्तर्गत कैंप करीगुड़म से एएसआई नंदा मरकाम, प्रधान आरक्षक रमेश कुंजाम, उमेश कुंजाम, विनय दुधी के हमराह जिला बल, डीआरजी एवं बस्तर फाईटर की संयुक्त पार्टी सूचना स्थल नक्सली गस्त सर्चिंग हेतु रवाना हुए थे।

अभियान के दौरान तुमालपाड़ के जंगल-पहाड़ को सर्च करते हुए आगे बढ़ रहे थे कि पूर्व से घात लगाकर बैठे नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को जान से मारने व हथियार लूटने के नीयत से अंधाधुंध फायरिंग करने लगे सुरक्षाबलों द्वारा भी यथा-स्थान पोजिशन लेकर आत्मरक्षार्थ में जवाबी कार्रवाई मे फायरिंग की गई। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई से सुरक्षाबलों के बढ़ते दबाव व नक्सली अपने आपको घिरता हुआ देखकर जंगल-पहाड़ी का आड़ लेकर भाग खड़े हुए। सर्चिंग के दौरान सुरक्षाबलों ने एक नक्सली का शव बरामद किया है। वहीं मौके से भारी मात्रा में नक्सल सामग्री भी मिली है। मारे गए नक्सली पर पांच लाख रुपए का इनाम रखा गया था।

गुड न्यूज: भारत में 12+ वालों के लिए वैक्सीन रेडी, जायडस ने मांगी आपात इस्तेमाल की मंजूरी
बारात में डीजे गाड़ी से घायल हुए बाराती, बलौदा बाजार में वाहन चालक नाचने लगा, बच्चों ने लगा दिया गियर
भारत में 781 हो गए ओमिक्रॉन के मामले, 21 राज्यों में फैला नया वैरिएंट
shreekanchanpath 159 # 22 March 2024
Bhilai : ट्रैफिक पुलिस ने रोका तो खुद को एसीबी का अफसर बताया, जांच में निकला फर्जी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article करमा तिहार शामिल हुए सीएम साय, बोले- प्रगति के साथ-साथ आदिवासी संस्कृति का संरक्षण भी है जरूरी
Next Article देश को मिली छह नई वंदे भारत ट्रेनों की सौगात, पीएम मोदी दे वर्चुअली दिखाई हरी झंडी, जानिए किन रूटों पर दौड़ेंगी यह ट्रेनें

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?