ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग पुलिस की बड़ी सफलता : वाहन चोर गिरोह पकड़ाया, 11 वाहनों के साथ तीन शातिर चोर गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

दुर्ग पुलिस की बड़ी सफलता : वाहन चोर गिरोह पकड़ाया, 11 वाहनों के साथ तीन शातिर चोर गिरफ्तार

By Mohan Rao
Published: December 10, 2023
Share
वाहन चोर गिरोह
SHARE

भिलाई। दुर्ग पुलिस को वाहन चोरी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। अलग अलग थाना क्षेत्रों में चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से पुलिस ने 11 वाहन जब्त किए हैं जिनकी कीमत 8 लाख रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। इनके खिलाफ दुर्ग, नेवई, छावनी व भिलाई नगर थानों में शिकायतें दर्ज की गई थी। गिरफ्तार आरोपियों में कैंप 2 निवासी शेख फैजल, आजाद नगर छावनी निवासी अफजल खान व जोन-3 खुर्सीपार निवासी करण चौधरी शामिल हैं।

मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि लगातार चोरी की घटनाओं को देखते हुए क्राइम की टीमों को लगाया गया था। इस दौरान जेल से रिहा हुए आदतन अपराधियों पर भी नजर रखी जा रही थी। इस बीच पुलिस को विशेष सूत्रों से पता चला कि छावनी निवासी शेख फैजल अपने साथी अफजल खान के साथ एक एक्टिवा वाहन को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। इसके बाद पुलिस ने शेख फैजल एवं अफजल खान को घेराबंदी कर पकड़ा, प्रारंभिक पूछताछ पर गुमराह करता रहा लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने सारी सच्चाई उगल दी। उसने बताया कि अफजल खान के साथ मिलकर दुर्ग-भिलाई, रायपुर, बेमेतरा क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। चोरी के वाहनों को अलग-अलग जगहों पर छिपाकर रखा गया है। आरोपियों के निशानदेही पर उनके कब्जे से 06 नग मोटर सायकल, 02 नग एक्टिवा वाहन, 01 नग टीव्हीएस एक्सल एवं 01 नग डिलवरी पिकअप वाहन बरामद कर जब्त किया गया।

खुर्सीपार से पकड़ाया एक और वाहन चोर
खुर्सीपार पुलिस ने भी एक शातिर वाहन चोर को पकड़ा है। पुलिस को सूचना मिली थी कि जोन 3 खुर्सीपार निवासी करण चौधरी अपने पास चोरी की 01 होण्डा साइन मोटर सायकल रखा है जिसे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा और पूछताछ में उसने बताया कि उक्त वाहन को उसने प्रिया लॉज पावर हाउस के पास से चोरी किया है। आरोपी के कब्जे से 1 होण्डा साइन मोटर सायकल जब्त किया गया। इस पूरी कार्रवाई में एन्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट दुर्ग से एएसआई शमित मिश्रा, प्रधान आरक्षक सगीर खान, सत्येन्द्र मढ़रिया, चन्द्रशेखर बंजीर, आरक्षक अरविंद मिश्रा, नितिन सिंह, रिन्कू सोनी, गुनित निर्मलकर, राकेश चौधरी, राकेश अन्ना, डी प्रकाश, भावेश पटेल, विक्रांत कुमार की उल्लेखनीय भूमिका रही।

मोबाइल बेचते पकड़ाया आरोपी
पुलगांव पुलिस ने मोबाइल चोर को पकड़ा है। 18 सितंबर को डालेश्वर साहू ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों की पतासाजी के लिए पुलिस की टीम को लगाया था। इस बीच पुलिस को पता चला कि दीपक भारती उर्फ विक्की मोबाइल बेचने के लिए पोटिया चौक, दुर्ग में ग्राहक की तलाश में घूम रहा है। जिसे टीम द्वारा घेराबंदी कर पकडा गया। पूछताछ में उसने बताया कि उसने 2 माह पहले क्रांती चौक पोटिया कला के एक मकान से 02 नग मोबाईल फोन एवं नगदी रकम चोरी करना स्वीकार किया। 1 मोबाइल फोन रूपेश कुमार कोसरे को बेचने की जानकारी दी है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने मोबाइल बरामद किया है।

142 पुडिया ब्राउन शुगर के पकड़ाया युवक
दुर्ग पुलिस ने नशे का सौदा करने वाले बदमाश को धर दबोचा है। पुलिस को सूचना मिली कि स्टेशन रोड सीटी क्लब के सामने एक व्यक्ति भारी मात्रा मादक पदार्थ रखा है और उसे बेच रहा है। सूचना के बाद एसीसीयू एवं थाना मोहन नगर की संयुक्त टीम द्वारा स्टेशन रोड सीटी क्लब के पास यशवंत वेगड नाम के व्यक्ति को घेराबंदी कर पकडा। जिसकी तलाशी लेने पर उसके पैंट की जेब से 142 पुडिया ब्राउन शुगर बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 22, 27 (ए) व 8 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की।

भारत जोड़ो यात्रा में चल रहे कांग्रेस सांसद का निधन, पैदल चलने के दौरान तेज हो गई थी धड़कने
बिहार चुनाव : कटिहार के प्राणपुर विधानसभा के गांव-गांव घूम कर कांग्रेस के पक्ष में माहोल बना रहे भिलाई के युवा नेता मोहम्मद शाहिद
छत्तीसगढ़ में कोरोना: 2873 नए संक्रमितों की पुष्टि… कुल संक्रमितों की संख्या 1 लाख 34 हजार के पार….. 27427 एक्टिव केस
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को मिली धमकी, कहा- सुधर जाओ नहीं तो जान से मार दिए जाओगे
विधायक की नेक पहल: इस बस्ती के लोगों को अब उनके ही वार्ड में मिलेगा राशन, बनवाया सरकारी राशन दुकान का नया भवन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पिल्ले के साथ क्रूरता, युवक ने पहले पटका फिर पैरो तले कुचला, सिंधिया के ट्वीट पर सीएम ने की कार्रवाई
Next Article Article 370: राजनीतिक गलियारे में बढ़ी हलचल, कल सुप्रीम कोर्ट के आने वाले फैसले ने बढ़ाई चिंता Article 370: राजनीतिक गलियारे में बढ़ी हलचल, कल सुप्रीम कोर्ट के आने वाले फैसले ने बढ़ाई चिंता

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?