ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग पुलिस की बड़ी सफलता : रायपुर में चोरी हुआ ट्रक दुर्ग में पकड़ाया, पुलिस की जांच देख छोड़कर भागे बदमाश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

दुर्ग पुलिस की बड़ी सफलता : रायपुर में चोरी हुआ ट्रक दुर्ग में पकड़ाया, पुलिस की जांच देख छोड़कर भागे बदमाश

By Mohan Rao
Published: October 16, 2023
Share
जेवरा सिरसा चौकी पुलिस की पकड़ में आया रायपुर में चोरी हुआ ट्रक
SHARE

भिलाई। चुनावी माहौल में थाना व चौकी क्षेत्र में चल रहे सघन वाहन जांच अभियान में दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रायपुर में चोरी हुआ ट्रक जेवरा सिरसा पुलिस की पकड़ में आया। दरअसल पुलिस की जांच को देख चोर ट्रक को जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र में ही छोड़कर भाग गए। पुलिस ने ट्रक क्रमांक CG-12-S-5784 कीमती 25 लाख रुपए बरामद किया है। बरामद ट्रक रायपुर के सिलतरा चौकी क्षेत्र से चोरी हुआ था।

बता दें विधानसभा चुनाव को देखते हुए पूरे जिले के थाना व चौकी क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस चौकी जेवरा सिरसा द्वारा लगातार क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग एवं पेट्रोलिंग किया जा रहा था। जेवरा सिरसा चौकी प्रभारी चेतन सिंह चन्द्राकर के नेतृत्व में रविवार को वाहन चेकिंग एवं पेट्रोलिंग किया जा रहा था। पुलिस की जांच को देख ग्राम बासीन के अग्रवाल ईटा फैक्ट्री के पास एक वाहन ट्रक क्रमांक CG-12-S-5784 को लावारिस हालत में छोड़कर अज्ञात लोग भाग गए।

सूचना मिलने पर पुलिस की टीम ग्राम बासीन के अग्रवाल ईटा फैक्ट्री के सामने से ट्रक कमांक CG-12-S-5784 को बरामद किया। ट्रक के मालिक की पतासाजी के दौरान जानकारी मिली कि चौकी सिलतरा थाना धरसिवा जिला रायपुर में यह ट्रक चोरी हो गया। इस मामले में सिलतरा चौकी में अपराध भी दर्ज है। जेवरा पुलिस ने ट्रक मिलने की सूचना सिलतरा चौकी को दे दी है। इस पूरी कार्रवाई में पुलिस चौकी जेवरा सिरसा स्टाफ एसआई चेतन सिह चन्द्राकर चौकी प्रभारी, एएसआई धर्मेन्द्र देवांगन, प्रधान आरक्षक पुनेश साहू की सराहनीय भूमिका रही।

छत्तीसगढ़ में ई-रिक्शा व इलेक्ट्रिक ऑटो से बिगड़ा ट्रैफिक, परिवहन सचिव ने सभी जिलों के अफसरों से की वर्चुअल बैठक, नियंत्रण के उपायों पर चर्चा
मुख्यमंत्री बघेल आज गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को करेंगे भुगतान, राजधानी के विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
अब ठेकेदारों के अनुबंध में होगी बेरोजगार इंजीनियरों नियुक्ति की बाध्यता: लोक निर्माण ताम्रध्वज साहू ने किया प्रावधान
लामनी पक्षी विहार का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण, विभिन्न प्रकार के पक्षियों देखकर मुख्यमंत्री ने की सराहना
कांग्रेस को मिली पहली सफलता, लहराया जीत का परचम, सभी निकायों में बढ़त बरकरार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Crime : दवा लेने गए युवक पर चाकू से हमला, अस्पताल में मौत… दवा लेने गया था युवक
Next Article मतदाता जागरुकता अभियान : निगम के स्वच्छता कर्मियों ने भी लिया मतदान करने का संकल्प

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?