ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बड़ा खुलासा! नेपाल में ओली का साथी अली कर रहा फ्रॉड, चीन का भी हाथ, नेपाली सेना ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बताया खतरा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

बड़ा खुलासा! नेपाल में ओली का साथी अली कर रहा फ्रॉड, चीन का भी हाथ, नेपाली सेना ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बताया खतरा

By @dmin
Published: August 18, 2020
Share
ओली को कब तक बचाएगा चीन? फिर टली स्टैंडिंग कमिटी की बैठक
ओली को कब तक बचाएगा चीन? फिर टली स्टैंडिंग कमिटी की बैठक
SHARE

काठमांडू (एजेंसी)। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली का आईटी सलाहकार असगर अली कई अवैध कारोबार में शामिल है। डेटा चोरी, ठेके हथियाने से लेकर न्यूज पोर्टल्स को हैक करने तक के काले कारोबार वह पीएम का करीबी होने का फायदा उठाते हुए कर रहा है। नेपाल के एक न्यूज पोर्टल ने एक रिपोर्ट में हैरान करने वाले खुलासे किए हैं।
सिक्यॉरिटी एजेंसियों के सूत्रों के हवाले से कहा है कि अली जैसे लोगों द्वारा डेटा जमाखोरी जैसी गतिविधियां मौद्रिक लाभ के लिए व्यक्तिगत गोपनीयता से समझौता कर सकती हैं और एक अधिनायकवादी शासन बड़े पैमाने पर निगरानी के लिए इसका दुरुपयोग कर सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अली पीएमओ के सर्वर और आईपी का इस्तेमाल करते हुए सरकार के अधिकतर आईटी कॉन्ट्रैक्ट्स पर कब्जा करता है।
सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि अली की अधिकतर कंपनियां 20 अरब रुपए से अधिक के ठेकों में शामिल हैं। इसके अलावा विदेशी ताकतों विशेषकर चीन के साथ अवैध लेनदेन भी लिप्त है। सूत्रों ने कहा, ‘अली का चीन और उनकी विवादित कंपनी हुआवेई के साथ कुछ रिश्ता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पीएम ओली का आईटी सलाहकार बनने के बाद ही अली का कारोबार तेजी से बढ़ा है।
एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने पहचान गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि इस तरह की गतिविधियां, जिसमें चीन की गुप्त संलिप्तता है, राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डाल सकती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अली चीन के साथ मिलकर नेपाल में हुआवेई को 5जी सर्विस दिलाने के प्रयास में है, ताकि नेपाल के कम्युनिकेशन सिस्टम को कंट्रोल किया जा सके।
ऑलाइन पेमेंट गेटवे ई-सेवा के सीईओ के रूप में 2016 में वह अपने फायदे के लिए सरकारी पोर्टल्स से सूचना चोरी करते हुए भी पकड़ा गया था। ई-सेवा को बिटकॉइन लेनदेन प्रमोशन में भी शामिल पाया गया था, जबकि नेपाल राष्ट्र बैंक ने इसे अवैध करार दिया था। प्रधानमंत्री के साथ नजदीकी की वजह से वह बच गया था।
रिपोर्ट में कहा गया है कि इससे संकेत मिलता है कि असगर अली को जानबूझकर माफ किया जा रहा है। नेपाल सेना के सूत्रों ने संकेत दिया है कि अली जो नेपाल में गतिविधियां कर रहा है उसमें चीनी सरकार की प्रत्यक्ष संलिप्तता है। रिपोर्ट के मुताबिक, डेटा और दूसरी सूचनाओं के लिए ली ने कई विभागों पर दबाव डाला।
सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक, अली ने सभी डेटा और सूचना देने के लिए पासपोर्ट डिपार्मेंट, लेबर डिपार्टमेंट, ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट, नेशनल आइडेंटी कार्ड मैनेजमेंट सेंटर, इमिग्रेशन डिपार्टमेंट और दूसरी सरकारी संस्थाओं के प्रमुखों को धमकाया। इससे भी आगे बढ़कर मतदाताओं का ब्योरा हासिल करने के लिए चुनाव आयोग पर भी दबाव डाला गया। रिपोर्ट के मुताबिक, नेशनल विजिलेंस सेंटर ने पीएम कार्यालय को शिकायत की है, लेकिन उसके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया।
रिपोर्ट के मुताबिक, 27 में से 22 कॉमर्शल बैंक अली की कंपनी का सॉफ्टवेयर इस्तेमाल कर रहे हैं। इन बैंकों का कहना है कि उन्हें ग्राहकों का ब्योरा अली की कंपनी को देने को कहा गया है जिसको लेकर ग्राहक चिंतित हैं। नेपाल सेना के सूत्रों ने कहा कि नेपाल जैसे देश जहां इंटरनेट केवल 60 पर्सेंट लोगों को उपलब्ध है, लेकिन डिजिटल साक्षरता और डेटा सिक्यॉरिटी के अभाव में गंभीर चुनौतियां उत्पन्न हो सकती हैं।

Raipur South Bypoll 2024: रायपुर में कल मतदान, बनाए गए 366 पोलिंग बूथ, महिला वोटर्स की संख्या ज्यादा
जिन स्वास्थ्य कर्मचारियों को लगा टीका, उन्हें अब फोन पर मिलेगा अगली डोज का मैसेज
ब्रेकिंग न्यूज: विष्णुदेव साय होंगे भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय संगठन ने दी सहमति
सीएम भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल की कोरिया में बिगड़ी तबीयत… एयरलिफ्ट कर लाया गया रायपुर
गोधन न्याय योजना की वेबसाइट और मोबाइल एप को मिला राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार…. डिजिटल गवर्नेंस श्रेणी में अवार्ड आफ एक्सीलेंस से सम्मानित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना काल में चुनाव: आयोग ने प्रचार अभियान को लेकर राजनीतिक दलों से मांगे सुझाव कोरोना संक्रमण के बीच कैसे हों मतदान, तीन दिन में दिशा-निर्देश जारी करेगा चुनाव आयोग
Next Article Good news for Team India before Test series रोहित शर्मा खेल रत्न के लिए नामांकित, यह सम्मान पाने वाले होंगे चौथे क्रिकेटर
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?