ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बड़ी राहत: देश में कोरोना को मात देने वाले 3 करोड़ के पार… बीते 24 घंटों में सामने आए 40 हजार से कम मामले… छत्तीसगढ़ में और कम हुई संक्रमण दर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNational

बड़ी राहत: देश में कोरोना को मात देने वाले 3 करोड़ के पार… बीते 24 घंटों में सामने आए 40 हजार से कम मामले… छत्तीसगढ़ में और कम हुई संक्रमण दर

By @dmin
Published: July 12, 2021
Share
राज्यसभा चुनाव में हिस्सा लेने वाले भाजपा विधायक कोरोना पॉजिटिव
राज्यसभा चुनाव में हिस्सा लेने वाले भाजपा विधायक कोरोना पॉजिटिव
SHARE

रायपुर। सोमवार को दिन कोरोना से राहत का बड़ा दिन रहा। एक ओर देश में कोरोना की जंग जीतने वालों का आंकड़ा जहां 3 करोड़ को पार कर गया वहीं दूसरी ओर दैनिक पॉजिटिव मरीजों के आंकड़ों में भी भारी गिरावट दर्ज की गई। देश के साथ ही छत्तीसगढ़ में भी बीते 24 घंटों के आंकड़े सुकून देने वाले रहे। इस दौरान प्रदेश में 200 से भी कम पॉजिटिव केस मिले। वहीं मौतों का आंकड़ा 3 तक सीमित रहा।

स्वास्थ्य मंत्रलाय के आंकड़ों के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में 37,154 नए मरीज मिले हैं और 724 लोगों की संक्रमण से जान चली गई है। पिछले 24 घंटे में देश में 39,649 मरीज कोरोना वायरस को मात देकर अपने घरों को लौट गए हैं। इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 2,759 की कमी दर्ज की गई। देश में फिलहाल 4,50,899 सक्रिय केस हैं। देश में कोरोना वायरस का रिकवरी रेट अब 97.22 फीसदी है। कोरोना वायरस के सक्रिय मामले कुल मामलों के 1.46 फीसदी हैं और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.59 फीसदी है। देश में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 3 करोड़ 8 लाख 74 हजार 376 तक पहुंच गई है। वहीं अब तक देश में 3 करोड़ 14 हजार 713 लोगों ने इस जाह्वलेवा बीमारी को मात दी है। देश में अब तक 4,08,764 लोगों ने अपनी जान गवांई है।

छत्तीसगढ़ में सामने आए 188 नए केस
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटों के मुताबिक 188 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। वहीं इस बीच 263 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 24 घंटे में 03 मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 13478 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है। नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9 लाख 97 हजार 973 हो गई है। छत्तीसगढ़ में अब तक 9 लाख 79 हजार 711 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 4784 हो गई है।

टीकाकरण: अब तक 37.73 करोड़ वैक्सीन लगीं
कोरोना महामारी पर लगाम लगाने के लिए देश में तेजी कोविड टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 12,35,287 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 37,73,52,501 पहुंच गया है। इधर भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक, भारत में रविवार को कोरोना वायरस के लिए 14,32,343 नमूनों की जांच की गई। इसके साथ ही देश में अब तक  कुल 43,23,17,813 नमूनों की कोरोना जांच हो चुकी है।

चांपा में 20 लाख की लूट, मास्टरमाइंड सहित चार गिरफ्तार… 13 लाख से ज्यादा बरामद
सुप्रीम फैसला: ज्ञानवापी सर्वे पर 26 जुलाई तक लगाई रोक, मुस्लिम पक्ष को हाईकोर्ट जाने को कहा
श्रीराम कथा : चिन्मयानंद बापू ने सुनाई प्रभु राम के दिव्य स्वरूप की गाथा, मरीच- सुबाहु का अंत कर भगवान ने संतों का किया कल्याण
निगमायुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने ली विभिन्न मुद्दों पर जोन आयुक्त की बैठक…. कोरोना की रोकथाम के लिए हर पहलुओं पर फोकस करने के निर्देश
मुख्यमंत्री बघेल फेसबुक लाईव से कल शाम 6 बजे करेंगे राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Corona crisis on Rath Yatra: Rath Yatra ritual in Sector-4 Shri Jagannath Temple रथयात्रा पर कोरोना का संकट: सेक्टर-4 श्री जगन्नाथ मंदिर में रथयात्रा की रश्म… मंदिर परिसर में ही घूमे भगवान जगन्नाथ
Next Article आसमान से गिरी मौत: आकाशीय बिजली से गई 67 लोगों की जान, पीएम ने जताया दुख आसमान से गिरी मौत: आकाशीय बिजली से गई 67 लोगों की जान, पीएम ने जताया दुख

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?